Home व्यापार समाचार भारत के किस राज्य में सबसे महंगा फ्यूल, पेट्रोल ₹113.27 और डीजल...

भारत के किस राज्य में सबसे महंगा फ्यूल, पेट्रोल ₹113.27 और डीजल ₹101.16 लीटर

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diese Prices Today 15 May: आंध्र प्रदेश के चित्तूर में पेट्रोल सबसे महंगा ₹113.27 रुपये लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो चित्तूर में ही डीजल भी देश में सबसे महंगा है। यहां एक लीटर डीजल की कीमत 101.16 रुपये है।

Petrol Diese Prices Today 15 May: आंध्र प्रदेश के चित्तूर में पेट्रोल सबसे महंगा ₹113.27 रुपये लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो चित्तूर में ही डीजल भी देश में सबसे महंगा है। यहां एक लीटर डीजल की कीमत 101.16 रुपये है। दूसरी ओर दाम बढ़ने के बावजूद आज देश में सबसे सस्ता डीजल पोर्ट ब्लेयर में 81.05 रुपये लीटर है। जबकि, पेट्रोल यहां 85.46 रुपये। राज्यवार आज 3 रुपये के इजाफे के बाद डीजल के औसत दाम के हिसाब से देखें कहां किस रेट में मिल रहा डीजल…

आज के डीजल के रेट

आंध्र प्रदेश: ₹100.47

केरल – ₹99.48

मध्य प्रदेश – ₹94.89

पश्चिम बंगाल – ₹95.02

तमिलनाडु – ₹95.40

बिहार – ₹94.49

झारखंड – ₹96.21

राजस्थान – ₹93.21

छत्तीसगढ़ – ₹97.05

तेलंगाना (हैदराबाद) – ₹98.96

कर्नाटक – ₹93.99

हरियाणा – ₹91.40

गुजरात – ₹93.61

गोवा – ₹92.04

उत्तर प्रदेश – ₹90.81

जम्मू और कश्मीर – ₹87.67

हिमाचल प्रदेश – ₹89.70

दिल्ली – ₹90.67

पुडुचेरी – ₹89.50

स्रोत: mypetrolprice

(नोट: रेट रुपये प्रति लीटर है। कुछ शहरों के दाम औसत राज्य मूल्यों से थोड़े अधिक या कम हो सकते हैं। )

किस राज्य में किस भाव पर मिल रहा पेट्रोल

आंध्र प्रदेश- ₹113.27

मध्य प्रदेश-₹111.01

बिहार – ₹110.17

राजस्थान -₹109.19

महाराष्ट्र-₹108.49

छत्तीसगढ़- ₹105.68

जम्मू और कश्मीर- ₹105.27

असम-₹102.27

गुजरात -₹99.10

उत्तर प्रदेश- ₹98.84

दिल्ली- ₹97.81

चंडीगढ़-₹97.28

स्रोत: mypetrolprice

(नोट: रेट रुपये प्रति लीटर है। कुछ शहरों के दाम औसत राज्य मूल्यों से थोड़े अधिक या कम हो सकते हैं। )

सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले देश

दुनिया में सबसे महंगे पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर हांगकांग का नाम है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 397.52 रुपये है। मलावी में पेट्रोल का रेट 366.51 रुपये प्रति लीटर है। ताजा आंकड़े ग्लाेबल पेट्रोल प्राइस डॉट कॉम से लिए गए हैं।

इजरायल में पेट्रोल जहां, 273.07 रुपये लीटर है वहीं, डेनमार्क में 263.82 रुपये। नीदरलैंड में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 262.83 रुपये है। फिनलैंड में पेट्रोल 235.43 रुपये लीटर है तो ग्रीस में 234.43 और Liechtenstein में 234 रुपये लीटर है। स्विट्जरलैंड में पेट्रोल की कीमत 233.15 और सिंगापुर में 231.87 रुपये लीटर है।

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देश

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.26 रुपये है। ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.73 रुपये है। वेनेजुएला में पेट्रोल 3.34 रुपे लीटर है। इसके बाद अंगोला में 31.25, कुवैत में 32.59, अल्जीरिया में 33.95 और तुर्कमेनिस्तान में 41.06 रुपये लीटर है।

आठवें नंबर इजिप्ट है। यहां पेट्रोल की कीमत 43.38 रुपये है। नौवें पर कतर है, जहां पेट्रोल की कीमत 55 रुपये लीटर है। 10वें नंबर पर सऊदी अरब है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 59.36 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN