Home विश्व समाचार बकरी चोरी के विवाद में 48 लोगों की हत्या, गांव में ही...

बकरी चोरी के विवाद में 48 लोगों की हत्या, गांव में ही बन गए बंकर; 9 साल बाद हुई सुलह

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान के उत्तरी सिंध में शिकारपुर के एक गांव में बकरी चोरी का विवाद 9 साल से चल रहा है। इस विवाद में अब तक कम से कम 48 लोगों की जान जा चुकी है। अब दावा किया जा रहा है कि दोनों समुदायों में सुलह हो गई है। 

पाकिस्तान के उत्तरी सिंध में के शिकारपुर में छोटी सी बात से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि बीते 9 सालों में कम से कम 48 लोगों की हत्या हो चुकी है। इसके बाद भी विवाद अबतक पूरी तरह से थमा नहीं है। जिस तरह से दो देशों के बीच एक बफऱ जोन बनाया जाता है, वैसे ही यहां दो समुदायों ने अपने-अपने इलाकों के बीच में एक ब़र्डर बना दिया है जहां कोई आता जाता नहीं है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों समुदायों के बीच पंचायतों के जरिए कई बार सुलह करवाने की कोशिश की गई है। बीते दिनों भी पंचायत के माध्यम से सुलह का दावा किया गया है. इसके बाद भी यह दुश्मनी खत्म नहीं हो रही है। रिपोर्ट में बताया गया कि यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी भी इस विवाद की वजह से तबाह हो रही है। यह विवाद जलालपुर गांव का है जहां 200 से ज्यादा घर हैं।

बकरी चोरी से शुरू हुआ था झगड़ा

रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक ग्रामीण ने बताया कि केवल उसके गुट के 23 से ज्यादा लोग इस विवाद में मारे गए हैं। स्थायनी लोगों के मुताबिक यहां दो समुदाय रहते हैं। एक है जुनेजो और दूसरा है कल्होड़ा। कल्होड़ा समुदाय पर जुनेजा ने बकरी चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद उधर से भी यही आरोप लगाया गया। बाद में जब पंचायत बुलाई गई तो जिसकी बकरी चोरी हुई थी उसने एक शख्स को माफ करने से इनकार कर दिया। यहीं से झगड़ा बढ़ने लगा।

लाखों के हथियार रखते हैं ग्रामीण

झगड़ा इतना बढ़ा कि हथियार और गोला-बारूद चलने लगे। दोनों समुदायों के लोगों ने लाखों के हथियार इकट्ठा कर लिए। दोनों समुदायों में झगड़ा बढ़ा तो हत्याएं होने लगीं। दोनों ओर बंकर बना दिए गए। यहां बोरियां रख दी गईं जहां पर बैठकर लोग हथियार लेकर पहरेदारी कररते थे। गांव में अब भी लोगों के घरों में एलएमजी, आरपीीजी मोर्टार मिल जाएंगे।

कल्होड़ा समुदाय के लोगों का कहना है कि चोर जुनेजो समुदाय का था जो कि बाद में मारा गया था। लोगों का कहना है कि अब हालात काफी सुधर गए हैं और विवाद कम होता है। यहां रहने वाले लोगों के खिलाफ थाने में भी केस दर्ज हैं। ऐसे में उन्हें गिरफ्तारी का भी डर सताता रहता है। बता दें कि उत्तरी सिंध के इलाकों में समुदायों और उनके मुखिया की बड़ी धाक होती है। वहीं मवेशियों को भी काफी महत्व दिया जाता है। यहां शादी के मसले पर भी अकसर दुश्मनी हो जाती है।

क्या है जिरगा व्यवस्था

झगड़े निपटाने के लिए यहां के लोग पंचायत पर ज्यादा विश्वास करते हैं। इसे जिरगे कहा जाता है। जिरगे लोगों को सजा भी सुना सकता है। यहां के लोगों का मामला है कि कोर्ट जाने पर किसी विवाद का निपटारा होने में सालों लग जाते हैं। ऐसे में जिरगा का रुख करना ज्यादा अच्छा रहता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN