Home  लाइफस्टाइल समाचार नारियल के बिना भी बना लेंगी नारियल की टेस्टी चटनी! इडली-डोसा के...

नारियल के बिना भी बना लेंगी नारियल की टेस्टी चटनी! इडली-डोसा के लिए सीख लें ये ट्रिक

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Coconut Chutney Without Coconut: घर में इडली डोसा बनाया है लेकिन नारियल नहीं है, अब नारियल की चटनी कैसे बनेगी? बिल्कुल बनेगी, बस ये वाला तरीका फॉलो करें; टेस्ट देखकर खुद हैरान रह जाएंगी।

साउथ इंडियन डिशेज के साथ नारियल की चटनी मस्ट है। बिना इसके तो इडली-डोसा या वड़ा का स्वाद कुछ अधूरा सा लगता है। खैर, कई बार ऐसा होता है कि नारियल की चटनी मिस हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर बार फ्रेश नारियल घर में हो ये जरूरी नहीं। ऐसे में फिर स्वाद से समझौता करना ही पड़ता है। लेकिन क्या हो अगर आप बिना नारियल के ही नारियल की चटनी बना लें? ये सुनने में कुछ अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन वाकई आप बिल्कुल क्रीमी और टेस्टी नारियल की चटनी बना सकते हैं और भी बिना नारियल के। एक बार ऐसे चटनी बनाना सीख लेंगे तो फिर नारियल हो या ना हो, आप वही साउथ इंडियन चटनी एंजॉय कर पाएंगे। तो चलिए आज ऐसी ही कुछ कमाल की टिप्स जानते हैं।

किन-किन सामग्रियों की जरूरत होगी

अब नारियल तो है नहीं, इसकी जगह हम कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स यूज करेंगे जो चटनी को बिल्कुल वही क्रीमी, हल्का तीखा और रिच टेस्ट देंगे। इसके लिए आपको कुछ लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, प्याज, धनिया पत्ता, करी पत्ता, इमली और रोस्टेड चना दाल लेनी है। रोस्टेड चना दाल के लिए आपको चना दाल को पैन में कुछ देर के लिए ड्राई रोस्ट कर लेना है। आप चाहें तो थोड़ी सी मूंगफली भी डाल सकते हैं। इससे भी काफी क्रीमी और रिच टेस्ट आता है।

बिना नारियल के ऐसे बनाएं नारियल की चटनी

घर में कोई भी साउथ इंडियन डिश बनी है, तो साथ में आप ये चटनी बना सकती हैं। इसमें नारियल नहीं है, पर टेस्ट बिल्कुल वैसा ही आएगा। सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा ऑयल लें, उसमें लहसुन की कलियां और हरी मिर्च भून लें। अब इसमें रोस्टेड चना दाल, हरा धनिया पत्ता, करी पत्ता और जरा सी इमली डालकर भूनें। ज्यादा नहीं भूनें, कुछ ही देर में गैस बंद कर दें। फिर इन्हें हल्का ठंडा होने पर एक मिक्सर में डालें, साथ ही थोड़ा सा नमक एड करें और पीसकर पेस्ट बना लें। चटनी की कंसिस्टेंसी आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा पानी मिलाकर एडजस्ट कर सकते हैं।

टिप: रोस्टेड चना दाल के साथ आप थोड़ी सी मूंगफली भी रोस्ट कर ले डाल सकते हैं। इससे चटनी का टेक्सचर और फ्लेवर काफी एन्हांस हो जाता है।

तड़के से आएगा असली साउथ इंडियन स्वाद

इस चटनी का असली स्वाद तड़के से आता है। तड़के के लिए एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें, उसमें राई के दाने, बिना छिलके वाली उड़द दाल, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर चटका लें। अब ये तड़का चटनी में लगाएं। इससे चटनी की खुशबू और स्वाद दोनों ही नेक्स्ट लेवल हो जाएंगे। अब अगली बार जब भी नारियल ना हो तो इस तरह से चटनी बनाकर देखें, बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि नारियल नहीं डाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN