Home  लाइफस्टाइल समाचार धूप से काले हो गए हैं पैर? टमाटर से बना ये स्क्रब...

धूप से काले हो गए हैं पैर? टमाटर से बना ये स्क्रब ट्राई करें, 2-3 बार में दूध से निखर जाएंगे!

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

DIY Tomato Foot scrub: गर्मियों में धूल-मिट्टी और टैनिंग से पैरों की रंगत खराब हो गई है, तो ये DIY टमाटर का फुट स्क्रब आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। हफ्ते में दो-तीन बार करने पर ही काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं।

अपने फेस की हम जितनी केयर करते हैं, उतना ही अपने पैरों को नजरअंदाज करते हैं। फिर कुछ दिनों में पैरों की हालत इतनी खराब हो जाती है कि महंगी-महंगी फुट क्रीम और पेडिक्योर भी खास रिजल्ट नहीं दे पाते। खासतौर से गर्मियों में तो टैनिंग, धूल-मिट्टी और डेड स्किन से पैरों की हालत और खस्ता हो जाती है। अगर आपके पैरों का भी यही हाल है तो आज की ये रेमेडी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। कोई भी काम करते हुए फटाफट से टमाटर का ये फुट स्क्रब बनाकर पैरों पर रगड़ लें, टैनिंग और डेड स्किन काफी हद तक रिमूव हो जाएंगे। ये घर पर रखी चीजों से बन जाता है और इतना इफेक्टिव है कि एक-दो बार में ही आपको काफी अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। तो चलिए देख लेते हैं इसे बनाने कैसे है और इस्तेमाल कैसे करना है।

टमाटर से बनाएं ये नेचुरल फुट स्क्रब

पैरों पर टैनिंग हो गई है या डेड स्किन की वजह से बुरा हाल है, तो ये रेमेडी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसके लिए आपको टमाटर, चीनी, शहद, कॉफी और किसी भी माइल्ड शैंपू या बॉडीवॉश की जरूरत होगी। बनाना एकदम सिंपल है, बस टमाटर को बीच में से काट लें। अब इसपर खूब सारी शुगर लगाएं, फिर थोड़ा सा शहद और कॉफी एड करें। साथ में कोई भी माइल्ड शैंपू या बॉडीवॉश ले सकते हैं। ये सब आपको टमाटर के ऊपर लगाना है, ताकि स्क्रब करने में आसानी हो।

कैसे यूज करना है

सबसे पहले अपने पैरों को अच्छे से धो लें, ताकि सारी धूल-मिट्टी या ऑयल निकल जाए। अब अपने साफ पैरों पर आपको ये टमाटर रगड़ना है, रगड़ते हुए पैरों को अच्छी तरह क्लीन करें। एड़ियों को भी अच्छे से साफ करें। 10-15 मिनट इसी तरह स्क्रब करते रहें, फिर पानी से अच्छी तरह पैरों को वॉश कर लें। इसके बाद कोई थिक मॉइश्चराइजर या ऑयल अप्लाई करना ना भूलें। अगर पॉसिबल है तो इसके बाद सॉक्स पहन लें, इससे पैर और भी ज्यादा सॉफ्ट हो जाते हैं।

टिप: हफ्ते में आप 2-3 बार ये फुट स्क्रब यूज कर सकते हैं। दो से तीन बार में ही काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है।

कैसे फायदेमंद है ये टोमैटो फुट स्क्रब

टमाटर में मौजूद नेचुरल एसिड टैनिंग को हल्का करने में मदद करता है, जिससे पैरों की स्किन निखर जाती है। वहीं चीनी और कॉफी नेचुरल स्क्रब की तरह काम करते हैं, जिससे डेड स्किन रिमूव होने में हेल्प मिलती है। शैंपू या बॉडीवॉश क्लीनिंग में हेल्प करते हैं। कुल मिलाकर कहें तो पैरों को ब्राइट, टैनिंग फ्री और सॉफ्ट बनाने में ये रेमेडी काफी असरदार है।

नोट: अगर आपके पैरों की स्किन ज्यादा सेंसेटिव है तो सकता है स्किन पर इरीटेशन हो। इसलिए पहले पैच टेस्ट करना बहुत जरूरी है।

(Image Credit- Pinterest, Instagram)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN