Home  लाइफस्टाइल समाचार शेफ रणवीर से टमाटर-प्याज की ये 1 ग्रेवी सीख लें, रोज की...

शेफ रणवीर से टमाटर-प्याज की ये 1 ग्रेवी सीख लें, रोज की दाल-सब्जी बनेगी रेस्टोरेंट जैसी!

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आप भी रोज़-रोज़ प्याज-टमाटर काटने और भूनने के झंझट से परेशान हो चुकी हैं? सोचिए अगर एक बार मेहनत करके ऐसा मसाला बना लें, जिससे हर डिश मिनटों में तैयार हो जाए? चलिए जानते हैं ऐसी ही कमाल की ट्रिक!

दाल हो या सब्जी, ज्यादातर इंडियन डिशेज में टमाटर-प्याज का मसाला डलता ही है। यही वो बेस होता है जिससे कई तरह की सब्जियां, दाल तड़का और रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाली डिशेज तैयार की जाती हैं। यूं तो इसे बनाना कोई ज्यादा मुश्किल का काम नहीं है, लेकिन इसमें टाइम बहुत लग जाता है। पहले टमाटर-प्याज को तेल में भूनना, फिर मसालों के साथ भूनना; तब जा कर तड़का लगाया जाता है। अगर यही मसाला आप पहले से तैयार कर के रख लें, तो सोचिए कितना टाइम सेव हो जाएगा। ना बार-बार प्याज टमाटर काटने का झंझट, ना इन्हें भूनने का। बेस पहले से तैयार है, जो भी डिश बनानी है आप फटाफट बना सकती हैं। शेफ रणवीर बरार ने बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल प्याज-टमाटर मसाला बनाने की रेसिपी और टिप्स शेयर की हैं, आइए जानते हैं।

प्याज-टमाटर ग्रेवी के लिए जरूरी सामग्री

इस ग्रेवी में सबसे अहम हैं इसके इंग्रीडिएंट्स। इन्हीं से ग्रेवी का असली स्वाद आता है और कोई भी डिश काफी टेस्टी बनती है। जो चलिए फटाफट जान लेते हैं आपको किन चीजों की जरूरत है – तेल (1 कप), जीरा (1 चम्मच), प्याज (4-5, मीडियम), देगी लाल मिर्च पाउडर (2 चम्मच), हल्दी पाउडर (1 चम्मच), धनिया पाउडर (3 चम्मच), अदरक लहसुन का पेस्ट (1 चम्मच), टमाटर (3-4), स्वादानुसार नमक, सिरका (आधा चम्मच)।

ये तैयारियां कर के रख लें

ग्रेवी बनाने के लिए प्याज को जितना बारीक हो सके उतना बारीक चॉप कर लें। प्याज को मिक्सर में ना पीसें, वरना ये पानी छोड़ देती है। बाकी टमाटर को आप मिक्सर में पीसकर प्यूरी बना सकती हैं।

ज्यादा तेल डालना जरूरी है

शेफ रणवीर बताते हैं कि अगर आप इस टमाटर-प्याज की ग्रेवी को ज्यादा दिनों तक चलाना चाहती हैं, तो इसमें तेल की मात्रा ज्यादा रखें। तेल जितना ज्यादा होगा, ग्रेवी उतने ही दिनों आराम से चल जाएगी। ज्यादा तेल डालने से 15 दिनों तक आराम से ग्रेवी फ्रिज के स्टोर की जा सकती है, वहीं तेल थोड़ा कम है तो हफ्तेभर के लिए आप इसे स्टोर कर सकती हैं।

स्टेप बाय स्टेप सीखें टमाटर-प्याज की ग्रेवी बनाना

एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाल कर चटका लें। इसके बाद कटी हुई प्याज डालकर तब तक भूनें, जब तक ये हल्की गोल्डन ब्राउन ना हो जाएं। इस दौरान गैस की फ्लेम तेज रखें, क्योंकि प्याज डालने से तेल अचानक ठंडा हो जाता है।

जब प्याज 50% तक भून जाए, तो इसमें देगी मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पका लें। इन्हें तब तक फ्राई करें, जबतक धनिया पाउडर की खुशबू ना आने लगे। इसके बाद टमाटर की प्यूरी एड करें। साथ में आप थोड़े से कटे हुए टमाटर भी एड कर सकती हैं, इससे टेक्सचर काफी अच्छा आता है।अब इसके साथ आपको नमक एड करना है और सभी चीजों को मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह पकने देना है।

विनेगर से महीनों तक खराब नहीं होगी ये ग्रेवी

अब बारी है एक सीक्रेट इंग्रीडिएंट एड करनी है, जो है सफेद सिरका यानी विनेगर। शेफ रणवीर बताते हैं कि अगर आप ग्रेवी में सिरका एड करते हैं, तो इससे ग्रेवी की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। फ्रिज में ये 1 महीने तक खराब नहीं होगी, वहीं फ्रीजर में 2 महीने तक भी चल सकती है। एक और बात ध्यान रहे कि आपको सिरका मिलाकर ग्रेवी को पकने देना है, ताकि इसका कच्चापन और खुशबू निकल जाए। फिर गैस बंद करें और ठंडा होने पर इस मसाले को किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और फ्रिज में रख दें।

दाल-सब्जी बनाते हुए ऐसे एड करें ये मसाला

कोई भी दाल बना रही हैं तो पहले उसे उबाल लें। फिर उसमें ये ग्रेवी डालें और थोड़े पानी के साथ मिक्स कर के 2 मिनट बॉयल होने दें। ऐसे ही आप इस ग्रेवी को पानी में पकाकर कोई भी सब्जी बना सकती हैं।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN