Source :- LIVE HINDUSTAN
Recipe make with Sweet Curd: गाढ़ी, मलाईवाली थक्केदार दही तो अक्सर जमा लेती होंगी लेकिन इस दही से एक बार ये मजेदार बंगाली डेजर्ट भापा दोई बनाएं। जिसका फ्लेवर बच्चों और बड़ों सबको पसंद आएगा।
गर्मी से ठंडक पाने के लिए मीठी दही और लस्सी तो कई बार पी होगी। लेकिन एक बार ये स्वीट बंगाली डिश भापा दोई बनाकर खा ली तो हर बार इसे ही खाएंगे। सबसे खास बात बच्चे जब आपसे किसी स्पेशल डेजर्ट को बनाने की डिमांड करें तो उन्हें ये देसी चीज केक बनाकर खिलाएं। इसका टेस्ट और टेक्सचर दोनों लाजवाब है और इसे बनाना मुश्किल भी नहीं। तो बस नोट कर लें फटाफट भापा दोई बनाने की आसान सी रेसिपी। मात्र 20 मिनट में ये बनकर तैयार हो जाती है और इसे ठंडा सर्व करें या रूम टेंपरेचर पर खाने को दें। इसका टेस्ट दोनों तरीके से अच्छा लगता है।
भापा दोई बनाने की सामग्री
एक कप हैंग कर्ड
आधा कप कंडेस्ड मिल्क
एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर
बारीक कटे पिस्ता और गुलाब की सूखी पंखुड़ियां
भापा दोई बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले घर में गाढ़ी थक्केदार मलाई जमा लें।
- फिर इसे किसी मलमल के कपड़े में बांधकर टांग दें।
धीरे-धीरे इसका सारा पानी निथर जाएगा और बढ़िया गाढ़ी दही मिलेगी।
- इस दही में कंडेस्ड मिल्क डालें। साथ में इलायची पाउडर मिक्स करें।
- कंडेस्ड मिल्क की वजह से दही में मिठास होगी और साथ ही रिचनेस ऐड होगी। जिससे भापा दोई का टेस्ट इनहैंस होगा।
- बस किसी स्टील या एल्यूमिनियम के डिब्बे में नीचे बटर पेपर बिछाएं। और सारे मिक्सचर को पलटें।
- डेजर्ट की सजावट के लिए नीचे केसर के रेशे बिछाएं।
- एल्यूमिनियम फॉइल की मदद से इसे अच्छी तरह से ढंक दें। जिससे भाप से पकते वक्त नमी अंदर की तरफ ना जाए।
- गैस पर किसी कड़ाही या पैन में पानी रखें। पानी के गर्म हो जाने पर दही के मिक्सचर वाले डिब्बे को रखें और करीब 20 मिनट तक भाप में पकाएं।
- भाप में पक जाने के बाद इसे रूम टेंपरेचर पर ठंडा हो जाने दें फिर फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
- अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे डिब्बे से पलटकर बाहर करें और ऊपर से बारीक पिस्ता, ड्राई रोज पेटल्स सजाकर फाइनल टच दें।
- बस तैयार है टेस्टी और अथेंटिक बंगाली डेजर्ट भापा दोई। इसे बच्चे-बड़े सब खाकर खुश हो जाएंगे।
- आप भापा दोई को अलग-अलग फ्लेवर में भी तैयार कर सकते हैं। जैसे चॉकलेट फ्लेवर बनाने के लिए दो से तीन चम्मच गर्म दूध में कोको पाउडर डालकर मिक्स करें और धीमी फ्लेम पर दो मिनट पकाएं।
- फिर दही में इसे मिक्स कर दें या फिर डेजर्ट का लुक बढ़ाने के लिए नीचे एक लेयर चॉकलेट वाले मिक्सचर की बिछाएं और ऊपर से दही का मिक्सचर डालकर भाप दें। इससे ना केवल दिखने अच्छी लगेगी बल्कि टेस्ट भी परफेक्ट चॉकलेट मिक्स का आएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



