Source :- LIVE HINDUSTAN
Baby Care Tips: अगर शिशु के शरीर पर काफी ज्यादा बाल हैं, तो ये 2 नेचुरल तरीके अपनाकर आप उन्हें काफी हद तक कम कर सकते हैं। ये तरीके काफी इफेक्टिव हैं और इनमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट्स एकदम सेफ भी हैं।
छोटे बच्चों की सॉफ्ट और नाजुक स्किन पर कई बार काफी ज्यादा बाल होते हैं, जो पैरेंट्स के लिए टेंशन की वजह बन जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो समय के साथ ये अपने आप हल्के होने लगते हैं, लेकिन फिर भी अगर बालों के ग्रोथ ज्यादा हो तो आप कुछ सेफ घरेलू नुस्खे ट्राई कर के देख सकते हैं। चूंकि बच्चों की स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है इसलिए सिर्फ ऐसे नुस्खे ही ट्राई करें, जिनमें किसी भी तरह के केमिकल इस्तेमाल ना किए गए हों। दादी-नानी के कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जो वाकई काफी इफेक्टिव हैं। इन्हें अपनाकर आप घर की नेचुरल चीजों से ही बच्चों की बॉडी के अनचाहे बालों की ग्रोथ को कम कर सकते हैं। बच्चे के चेहरे, पीठ और हाथ पैरों के हेयर रिमूव करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे-
आटे की लोई बनाकर रिमूव करें अनचाहे बाल
बच्चों की बॉडी पर अनचाहे बाल कम करने के लिए आप गेहूं के आटे की लोई वाला नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए गेहूं के आटे में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और दूध की मदद से गूंथ लें। अब इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और बच्चे के हाथ-पैर या जहां भी ज्यादा बाल हैं, वहां रगड़-रगड़कर लगाएं। इसे आप सप्ताह में 3 बार तक कर सकते हैं। बच्चे को नहलाने से पहले ये रेमेडी ट्राई करें, कुछ महीनों में फर्क साफ दिखेगा।
आटे और बेसन की उबटन से बाल हटाएं
बच्चे के शरीर से बाल हटाने का ये तरीका भी काफी इफेक्टिव है। इसके लिए आपको एक उबटन बनाकर तैयार करनी है। एक कटोरी में आधा कप गेहूं का आटा लें, उसमें जरा सा बेसन, चुटकी भर हल्दी और हल्का सा चावल का आटा भी मिला लें। इसके बाद दूध डालकर एक पेस्ट सा तैयार कर लेंं। इसे आपको उबटन की तरह बच्चे के शरीर पर अप्लाई करना है, फिर हल्का सा सूखने के बाद पानी से धो देना है। बच्चे की स्किन नाजुक होती है, इसलिए इसे रगड़ने से बचें। आप सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
नारियल तेल या बॉडी लोशन जरूर लगाएं
उबटन लगाने के बाद बच्चे की स्किन पर कोई लोशन या नारियल तेल की मालिश जरूर करें। इससे स्किन मॉइश्चराइज रहेगी और ड्राइनेस की समस्या नहीं होगी।
जरूरी सावधानी
बेबी की स्किन बहुत ज्यादा सॉफ्ट और सेंसेटिव होती है, इसलिए कोई भी रेमेडी ट्राई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट करना बेहद जरूरी है। अगर स्किन पर किसी भी तरह की रेडनेस (लालपन), रैशेज, एलर्जी या जलन दिखे, तो तुरंत बंद कर दें। साथ ही बालों की ग्रोथ कम करने के लिए बच्चे की स्किन पर किसी भी तरह के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें।
नोट: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी तरह से प्रोफेशनल मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



