Home मनोरंजन समाचार दर्द में तड़प रही थीं मां, तब सोनू निगम ने रोते हुए...

दर्द में तड़प रही थीं मां, तब सोनू निगम ने रोते हुए गाया था ये गाना; सुनकर नहीं रुके थे किसी के आंसू

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/28/1200x900/sonu_1777383359752_1777383371229.jpg

सोनू निगम ने अपने करियर में कई रोमांटिक और कई सैड सॉन्ग गाए हैं। अब आपको उनके गाने से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताते हैं जिसे सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

आपने सिंगर्स को अपनी आवाज में कभी रोमांटिक गाना, कभी सैड गाना या अलग-अलग तरह के गाने गाते सुना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी सिंगर्स को पर्सनल लाइफ में काफी दर्द झेलना पड़ता है और उनका ये दर्द उनकी आवाज में भी सुनने को मिलता है। अब सोनू निगम का भी लाइफ का ऐसा दर्द बताते हैं जिसे जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। यह उनके गाने अभी मुझमें कहीं गाने के दौरान का है।

तड़प रही थी मां, गाना गाने के बाद रोते थे सोनू

जब सोनू ने यह गाना गाया तब उनकी मां काफी दर्द में थीं और सोनू काफी रोते थे। सोनू ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बताया था अभी मुझमें कहीं गाने के किस्से को लेकर। सोनू ने कहा था, ‘मम्मी जाने वाली थीं। मेरी मां काफी अच्छी औरत थीं। उन्होंने सिखाया मुझे काम पर मेहनत करना, हनुमान चालीसा याद करना, सबकी रिस्पेक्ट करना, पैर छूना। वो बेचारी बहुत तड़प रही थीं। जब मैंने गाया गाना तब बहुत बीमार थीं, लेकिन थोड़ी होप थी। जैसा गाने में लाइन है अभी मुझमें कहीं बाकी। गाते हुए काफी इमोशनल था मैं। तो जब ये गाना आया तो मुझे कई अवॉर्ड मिले तो मैं मम्मी को अवॉर्ड देता और वो आशीर्वाद देती थीं। हम दोनों रोते थे कि वह जाने वाली हैं।’

कॉन्सर्ट के बाद बहुत रोता था

सोनू ने कहा था, ‘मैं बहुत रोता था। कॉन्सर्ट से पहले मैं बहुत रोता था। लेकिन मैंने एहसास किया कि स्टेज पर जाकर मैं सब भूल जाता था। मेरे काम में भगवान हैं। लेकिन जैसे स्टेज से वापस आता तो फिर मां को लेकर याद करता। काफी स्ट्रेस चल रहा था, घर में पर्सनली भी काफी दिक्कतें चल रही थीं।’

अब गाने में विलीन हो जाते हैं सोनू

सोनू से फिर पूछा गया कि ऐसे गानों के लिए वह कैसे खुद को तैयार करते तो सोनू ने कहा अब मैं काम में खो जाता हूं। मैं हूं मा से पहले तक मैं टेक्निक यूज करता था, लेकिन अब मैं समझ गया हूं काम में विलीन हो जाना। अब मैं इस स्थिति में हूं। अब जब काम में घुसता हूं तो उसमें खो जाता हूं। मैं भगवान से कहता हूं कि अब तू देगा जो देगा। तू इज्जत देगा और तू बेइज्जत करेगा।

सोनू निगम का करियर

सोनू निगम ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल के उम्र में की थी। वह अपने पिता के साथ मोहम्मद रफी के गाने गाते थे। 1990 में वह मुंबई शिफ्ट हो गए थे। सोनू निगम का पहला गाना ओ आसमान वाले था, जो 1993 की फिल्म आजा मेरी जान से आया था। हालांकि, उन्होंने 1990 में फिल्म जानम के लिए भी गाना रिकॉर्ड किया था, लेकिन वह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद 1992 में दूरदर्शन के टीवी शो तलाश का गाना ‘हम तो छैला बन गए’ भी उनके शुरू के गानों में शामिल है।

इन गानों से मिली पहचान

सोनू का बॉलीवुड में पहला बड़ा हिट गाना अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का (1995) एल्बम बेवफा सनम से था। हालांकि, उन्होंने 1993 की फिल्म आजा मेरी जान के ओ आसमान वाले से ऑफिशियल शुरुआत की थी, लेकिन अच्छा सिला दिया ने उन्हें रातों-रात फेमस कर दिया। वहीं 1997 बॉर्डर में संदेसे आते हैं गाने से उन्हें स्टार बना दिया।

सोनू इन अवॉर्ड्स से हो चुके हैं सम्मानित

सोनू को संगीत में अरने योगदान के लिए कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया है जैसे जिसमेंकई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ, 4 आईफा अवॉर्ड्स, नेशनल फिल्म अवॉर्ड और एक पद्मश्री अवॉर्ड भी शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN