Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/16/1200x900/ms_dhoni_1776314659056_1776314659198.jpgशाहरुख खान के बॉडीगार्ड रह चुके यासीन खान ने बताया कि ज्यादातर क्रिकेटर्स मिडिल क्लास बैकग्राउंड से हैं। जब वे साथ होते हैं तो माहौल एकदम सामान्य होता है। उन्होंने एमएस धोनी से जुड़ा एक किस्सा बताया।
सिलेब्रिटीज के बॉडीगार्ड्स सुर्खियों में रहते हैं। उनकी सैलरी भी चर्चा में रह चुकी है। यासीन खान शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रह चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह जैसे क्रिकेटर्स के साथ भी काम किया है। यासीन ने एक पॉडकास्ट में क्रिकेटर्स से जुड़े किस्से बताए। उन्होंने बताया कि कैसे धोनी ने एक टीम के बंदे के बर्थडे पर केक लेकर आए तो वह बंदा इमोशनल हो गया।
7-8 क्रिकेटर्स के साथ किया है काम
यासीन खान हिंदी रश से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘ज्यादातर क्रिकेटर्स मिडिल क्लास या लोअर मिडिल क्लास फैमिलीज से हैं। बहुत कम लोग रिच बैकग्राउंड से हैं। जब आप उनके साथ वक्त बिताते हैं तो माहौल बहुत नॉर्मल और सिंपल हो जाता है। बीते 7-8 साल में मैंने एमएस धोनी, विराट कोहली, रिषभ पंत, केएल राहुल, अभिषेक शर्मा वगैरह को खास मौकों पर ही सिक्योरिटी दी है। 7-8 क्रिकेटर्स हैं जिनके साथ काम किया है।’
युवराज भाई जैसे
यासीन ने युवराज सिंह के साथ स्पेशल बॉन्ड पर भी बात की। वह बोले, ‘युवराज सिंह के साथ मेरा करीबी रिश्ता है, वह मुझे भाई की तरह ट्रीट करते हैं। उनकी शादी के बाद, मुझे सिलेब्रिटी वेडिंग्स के और ऑफर मिलने लगे। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।’
जब धोनी लाए केक
यासीन ने एमएस धोनी की तारीफ की। उनसे जुड़ा एक किस्सा बताया। वह बोले, ‘एमएस धोनी बहुत विनम्र इंसान हैं। जो लोग उनके साथ काम करते हैं वह उन्हें बहुत अच्छी तरह ट्रीट करते हैं। हाल ही में उन्होंने मेरी टीम से किसी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वह केक वगैरह लाए। वह बंदा इतना इमोशनल हो गया कि रोने लगा। लोग ऐसी पर्सनैलिटीज को छूना या देखना चाहते हैं। जब वे आपके साथ बैठते हैं, आपके कंधे पर हाथ रखते हैं और बर्थडे मनाते हैं तो आम आदमी के लिए बहुत बड़ी बात होती है।’
विकी के पिता के साथ अच्छा बॉन्ड
यासीन ने बॉलीवुड के भी कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। शाहरुख खान के बारे में वह बोली, ‘जब मैं शाहरुख भाई के साथ काम कर रहा था तो उस टाइम सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह और वरुण धवन वगैरह असिस्टेंट डायरेक्टर थे। मैं हाल ही में विकी कौशल से मिला, वह बहुत अच्छी तरह मिले। उनके पिता शाम कौशल फाइट मास्टर हैं और उनके साथ भी बहुत अच्छा बॉन्ड है।’
रणवीर सिंह से टूट गया था टच
यासीन ने बताया कि रणवीर सिंह जब एडी थे तब उनके साथ काम किया था। इसके बाद यासीन ने ब्रेक लिया तो दोनों का संपर्क टूट गया। रणवीर की शादी के वक्त फिर से उनके साथ काम किया था और कुछ इवेंट्स में सिक्योरिटी दी धी। यासीन ने रणवीर की तारीफ की ौर कहा कि वह बहुत मेहनती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



