Source :- LIVE HINDUSTAN
ड्राई और फ्रिजी बालों से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं? सिर्फ 2 चीजों से घर पर करें DIY हेयर बोटॉक्स और बालों को बनाएं सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी। जानें एकदम सिंपल और असरदार तरीका-
क्या है DIY हेयर बोटॉक्स?
आजकल बालों का ड्राई, फ्रिजी और बेजान होना एक आम समस्या बन गई है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, हीट स्टाइलिंग और केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से बाल अपनी नेचुरल शाइन खो देते हैं। ऐसे में लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स जैसे हेयर बोटॉक्स या स्मूदनिंग का सहारा लेते हैं, जो हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठते।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही एक आसान और नेचुरल तरीका अपनाकर बालों को सॉफ्ट और शाइनी बना सकते हैं? सिर्फ 2 साधारण चीजों- गुनगुना पानी और सरसों के तेल- की मदद से आप बालों को डीप मॉइस्चर और पोषण दे सकते हैं। यह आसान DIY तरीका बालों को अंदर से हेल्दी बनाने में मदद करता है और बिना किसी केमिकल के उन्हें स्मूद और मैनेजेबल बना सकता है।
सामग्री
गुनगुना पानी
सरसों का तेल
कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें?
- मिक्स तैयार करें: एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें 1–2 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें, जब तक फोम जैसा टेक्सचर ना आ जाए।
- बालों में लगाएं: इस मिक्स को धीरे-धीरे अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं।
- हल्की मसाज करें: 5–10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि यह मिश्रण अच्छे से बालों में absorb हो जाए।
- कुछ समय के लिए छोड़ दें: इसे 20–30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें, ताकि बालों को पूरा पोषण मिल सके।
- बाल धो लें: अब माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें और कंडीशनर लगा लें।
क्यों जरूरी है यह ट्रीटमेंट?
धूप, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में यह आसान घरेलू उपाय बालों को पोषण देने और उनकी चमक वापस लाने में मदद कर सकता है।
क्या फायदे हैं?
- बालों को डीप मॉइस्चर मिलता है।
- ड्राई और फ्रिजी बाल स्मूद बनते हैं।
- बालों में नेचुरल शाइन आती है।
- बाल सॉफ्ट और मैनेजेबल बनते हैं।
किन बातों का रखें ध्यान?
बहुत ज्यादा तेल ना लगाएं
हफ्ते में 1–2 बार ही इस्तेमाल करें
बहुत ऑयली स्कैल्प वाले लोग कम मात्रा में लगाएं
नोट: यह DIY हेयर बोटॉक्स एक आसान और किफायती तरीका है, जिससे आप घर पर ही अपने बालों को सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बना सकते हैं। नियमित इस्तेमाल से अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई हेयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



