Home टेक न्यूज़ घर खरीदने में मदद करेगा ChatGPT, कहां लगाएं पैसा और कहां करें...

घर खरीदने में मदद करेगा ChatGPT, कहां लगाएं पैसा और कहां करें कटौती; सबकुछ बताएगा

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OpenAI ने ChatGPT के भीतर एक नया ‘पर्सनल फाइनेंस’ एक्सपीरियंस लॉन्च किया है, जो यूजर्स को अपने फाइनेंशियल अकाउंट्स को जोड़ने और AI असिस्टेंट के साथ चैट करके अपनी खर्च करने की आदतों, सब्सक्रिप्शन, इन्वेस्टमेंट और बड़े फाइनेंशियल गोल्स को समझने की सुविधा देता है।

नए-नए फीचर्स आने से ChatGPT अब धीरे-धीरे और ज्यादा एडवांस होता जा रहा है। अब चैटजीपीटी आपको बैंकिंग के गुर भी सिखाएगा। दरअसल, OpenAI ने ChatGPT के भीतर एक नया ‘पर्सनल फाइनेंस’ एक्सपीरियंस लॉन्च किया है, जो यूजर्स को अपने फाइनेंशियल अकाउंट्स को जोड़ने और AI असिस्टेंट के साथ चैट करके अपनी खर्च करने की आदतों, सब्सक्रिप्शन, इन्वेस्टमेंट और बड़े फाइनेंशियल गोल्स को समझने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, अगर आप अगले 5 सालों में घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो चैटजीपीटी से पूछ सकते हैं कि इसके लिए क्या स्ट्रैटजी बनानी होगी।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि 20 करोड़ से ज्यादा चैटजीपीटी यूजर्स हर महीने बजट, इन्वेस्टमेंट और भविष्य के लक्ष्यों की तुलना से जुड़े सवालों के लिए इस चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया कि उसका नया GPT-5.5 पर्सनल फाइनेंस से जुड़े इन सवालों के जवाब देने में ज्यादा सक्षम है।

ओपनएआई ने फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म Plaid के साथ पार्टनरशिप की है, ताकि यूजर्स को अमेरिकन एक्सप्रेस, बैंक ऑफ अमेरिका, रॉबिनहुड और अन्य 12,000 से ज्यादा फाइनेंशियल संस्थानों से जुड़ने में मदद मिल सके। कंपनी ने यह भी बताया कि वह इस साल के आखिर में Intuit इंटीग्रेशन भी जोड़ेगी।

ओपनएआई ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया, “आपके फाइनेंशियल अकाउंट्स के कनेक्ट होने पर, चैटजीपीटी उस लॉजिक को आपके असल फाइनेंशियल हालात और आपके लक्ष्यों, लाइफस्टाइल और प्राथमिकताओं के बारे में आपके द्वारा शेयर की गई जानकारी के साथ मिलाकर, आपको पैटर्न पहचानने, फैसलों के नफे-नुकसान समझने और बड़े फैसलों की योजना बनाने में इस तरह मदद कर सकता है जो ज्यादा पर्सनल और कम्प्लीट लगे।”

ChatGPT का पर्सनल फाइनेंस अनुभव कैसे काम करता है?

फाइनेंशियल अकाउंट्स कनेक्ट हो जाने के बाद, चैटजीपीटी एक डैशबोर्ड बनाता है जो पोर्टफोलियो के परफॉर्मेंस, खर्च के रुझान, आने वाले पेमेंट्स, सब्सक्रिप्शन और अन्य वित्तीय जानकारी को एक ही जगह पर दिखाता है।

नए पर्सनल फाइनेंस एक्सपीरियंस को एक्सेस करने के लिए, यूजर्स या तो चैटजीपीटी के साइडबार में दिए गए नए ‘Finances’ सेक्शन में जाकर ‘Get started’ पर क्लिक कर सकते हैं। या फिर, वे चैटजीपीटी को @Finances, connect my accounts जैसे कमांड भी दे सकते हैं।

कनेक्शन पूरा होने के बाद, चैटजीपीटी लेन-देन को सिंक और कैटेगराइज करना शुरू कर देता है, जिसमें कुछ मिनट लग सकते हैं।

यूजर्स ले सकेंगे इस तरह की सलाह

इस नए फीचर की मदद से, यूजर्स चैटजीपीटी से ऐसे सवाल पूछ सकते हैं, जैसे- “अगले 5 सालों में अपने इलाके में घर खरीदने के लिए एक प्लान बनाने में मेरी मदद करो” या “मेरे सब्सक्रिप्शन देखो और यह तय करने में मेरी मदद करो कि मुझे कौन-सा सब्सक्रिप्शन कैंसल करना चाहिए” या “क्या मैं कम सैलरी वाली नौकरी कर सकता हूं, अगर उससे मुझे बच्चों के साथ घर पर ज्यादा समय बिताने की आजादी मिलती हो?”

इसके अलावा, ओपनएआई का कहना है कि यूजर्स अपनी आर्थिक जिंदगी के बारे में और भी जानकारी जोड़ सकते हैं, जैसे कि मॉर्गेज या बचत का कोई लक्ष्य, जिसे बाद में ‘Financial Memories’ नाम के एक खास सेक्शन में सेव कर लिया जाता है।

क्या ChatGPT का पर्सनल फाइनेंस एक्सपीरियंस सुरक्षित है?

ओपनएआई का कहना है कि चैटजीपीटी को आपके फाइनेंशियल संस्थान से जोड़ने के बाद, यह चैटबॉट आपके बैलेंस, लेन-देन, इन्वेस्टमेंट और देनदारियों को देख सकता है, ताकि आपके फाइनेंस को विजुअलाइज किया जा सके या सवालों के जवाब दिए जा सकें। हालांकि, यह आपके पूरे अकाउंट नंबर नहीं देख सकता और न ही इन अकाउंट में कोई बदलाव कर सकता है। कंपनी का कहना है कि पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी ये बातचीत भी उसी मॉडल ट्रेनिंग सेटिंग के तहत आती है, जिसके तहत नॉर्मल चैटजीपीटी बातचीत होती है।

ChatGPT के पर्सनल फाइनेंस फीचर का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

यह नया फीचर अभी सिर्फ US में ChatGPT Pro यूजर्स के लिए वेब और iOS पर उपलब्ध हो रहा है। Android पर इस फीचर की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ओपनएआई का कहना है कि वे इस फीचर को Plus सब्सक्रिप्शन में जोड़ने और आखिरकार सभी यूजर्स तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN