Home  लाइफस्टाइल समाचार कौन सी टॉवल से मुंह पोंछे और किससे नहाएं? होटल के कमरे...

कौन सी टॉवल से मुंह पोंछे और किससे नहाएं? होटल के कमरे में रखी तौलिया का साइज देखकर जानें सही यूज

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Hotel Towel Size Guide: होटल की क्वालिटी की परख उसके तौलिये को देखकर लगाई जा सकती है। अच्छे स्टार रेटिंग होटल के कमरे में आपको अलग-अलग यूज के लिए अलग साइज की टॉवल मिलेंगी। टॉवल का साइज देखकर जानें कौन सी टॉवल फेस पोंछने वाली है और कौन सी नहाने वाली?

अच्छे होटल के कमरों में बैक्टीरिया और इंफेक्शन ना फैले, साफ-सफाई बनी रहे इसका खास ध्यान रखा जाता है। और, होटल की सफाई उसके तौलिये को देखकर लगाई जा सकती है। किसी भी बड़े 3 स्टार से लेकर 5 स्टार के होटल के कमरे में आपको कई साइज के अलग-अलग तौलिये मिलेंगे। जिन्हें देखकर कंफ्यूज ना हो, पैर साफ करने वाले तौलिये से मुंह को ना पोंछ लें। इस बात का ध्यान रखने के लिए आपको पता होना चाहिए कि कौन सी टॉवल का यूज कहां पर होता है।

होटल के कमरे में कितने तरह के तौलिये होते हैं और उनका सही इस्तेमाल जानें…

वैसे तो होटल के कमरे में लगभग सारे तौलिये एक कलर के होते हैं। खासतौर पर सफेद रंग के चमचमाते तौलिये कमरे में रखें मिल जाएंगे। जिनके साइज के हिसाब से आप समझ सकती हैं कि कौन से टॉवल का यूज कहां पर होगा।

बाथ टॉवल

बाथ टावल नहाने के बाद पूरे शरीर को पोछने के काम के लिए होता है, ये तौलिया बड़ा और मोटा होता है।

बाथ शीट

बाथ शीट बाथ टॉवल से थोड़ा बड़ा मिलेगा। ये नहाने के बाद शरीर को लपेटने के लिए होता है। जिससे शरीर पूरी तरह से सूख जाए। हालांकि कई बार होटल में बाथ रोब भी रखे होते हैं। इसलिए कंफ्यूजन थोड़ा कम हो जाता है।

हैंड टॉवल

हैंड टॉवल मीडियम साइज का होता है और कई बार वॉश बेसिन के पास टंगा होता है। लेकिन काफी सारे होटल में ये बाथरूम में बाकी तौलिये के साथ ही रखा होता है। इसलिए साइज के हिसाब से चेक कर आप इसे हाथ पोंछने के लिए यूज कर सकते हैं।

फेस टॉवल

फेस टॉवल सॉफ्ट, छोटी तौलिया होती है, जो चेहरा पोंछने के काम आती है। अगर आप होटल के कमरे में रखी तौलिया से मुंह पोंछना चाहते हैं तो हमेशा इसे ही यूज करना चाहिए। बाकी टॉवल का इस्तेमाल गलती से भी फेस पर ना करें नहीं तो इंफेक्शन होने का डर रहता है।

बाथ मैट

कुछ होटल में बाथरूम के बाहर भी एक व्हाइट तौलिया रखा होता है जो नहाने के बाद पैरों को पोछने के लिए रखा होता है। कई बार ये बेड के पास भी रखा हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें और कभी इन बाथ मैट से फेस ना पोंछ लें। ये फुट टॉवल बाथरूम के अंदर शॉवर या बाथटब के बाहर भी रखे होते हैं। जिससे गीले पैर की वजह से फिसलन ना हो। इन बाथ मैट या फुट टॉवल को जरूर पहचानना चाहिए।

पूल टॉवल

ज्यादातर होटलों में पूल एरिया में ये टॉवल मिलते हैं। जो काफी बड़े और मोटे होते हैं। काफी बार इनके कलर रेगुलर व्हाइट टॉवल से अलग होते हैं, इसलिए आसानी से पहचान में आ जाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN