Home  लाइफस्टाइल समाचार कुछ लड़कियों के जीवन में पैसे की कमी क्यों नहीं होती? ये...

कुछ लड़कियों के जीवन में पैसे की कमी क्यों नहीं होती? ये 7 सीक्रेट जान गईं, तो खिंची आएगी दौलत!

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Rich Girl Mindset: हर लड़की चाहती है कि उसकी जिंदगी में पैसों की कभी कमी न हो और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनी रहे। लेकिन सिर्फ कुछ लड़कियों के पास हमेशा पैसे की फ्लो क्यों बना रहता है, इसकी वजह उनकी खास 7 आदतें होती हैं।

हर लड़की एक अच्छा और सिक्योर फ्यूचर चाहती है, लेकिन सिर्फ चाहने से कुछ नहीं बदलता। असली फर्क तब आता है जब आप रिच गर्ल जैसी सोच और आदतें अपनाना शुरू करती हैं। सच यह है कि पैसा सिर्फ मेहनत से नहीं, बल्कि सही माइंडसेट और स्मार्ट आदतों से भी आता है। जो लड़कियां पैसों को लेकर पॉजिटिव रहती हैं, खुद को लगातार बेहतर बनाती हैं और अपने लाइफस्टाइल को डिसिप्लिन में रखती हैं, उनके पास मौके भी ज्यादा आते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी लाइफ में पैसों को लेकर स्ट्रेस कम और ग्रोथ ज्यादा हो, तो आपको अपनी कुछ डेली हैबिट्स बदलनी होंगी। चलिए जानते हैं आप कौन सी आदतें अपनाकर, मनी को अट्रैक्ट कर सकती हैं।

रिच गर्ल पैसों को लेकर कभी नेगेटिव बातें नहीं करतीं

एक स्मार्ट और कॉन्फिडेंट लड़की कभी मजाक में भी खुद को गरीब नहीं कहती। वह अपनी बातों में हमेशा पॉजिटिविटी रखती है। वह मानती है कि पैसा उसकी लाइफ में आ रहा है और वह उसे अट्रैक्ट कर सकती है। इसलिए आप भी अपनी भाषा बदलें। खुद से यह कहना शुरू करें कि आप अपनी इनकम बढ़ाने के रास्ते ढूंढ रही हैं और आप फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग बन रही हैं।

अपने प्लेस को क्लीन और क्लासी रखना

एक रिच माइंडसेट वाली लड़की अपने आसपास की जगह को साफ और सुंदर रखती है। उसे पता होता है कि अच्छा माहौल अच्छी सोच को बढ़ावा देता है। इसके लिए महंगी चीजें जरूरी नहीं होतीं। आप अपने कमरे को साफ रख सकती हैं, कोई छोटा सा प्लांट लगा सकती हैं या अपनी स्टडी या वर्क टेबल को सलीके से सजा सकती हैं। इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा और आप ज्यादा प्रोडक्टिव महसूस करेंगी।

खुद को बेहतर बनाते रहना

एक ग्रोथ माइंडसेट वाली लड़की सीखना कभी बंद नहीं करती। वह रोज कुछ ना कुछ नया सीखने की कोशिश करती है। आप भी रोज कुछ समय अपने लिए निकालें। कोई अच्छी किताब पढ़ें, कोई पॉडकास्ट सुनें या कोई नई स्किल सीखें। यह आदत आपको बाकी लोगों से अलग बनाती है और आगे बढ़ने के मौके देती है।

वह अपने खर्च को कंट्रोल में रखती है

एक समझदार लड़की बिना सोचे समझे शॉपिंग नहीं करती। वह इमोशनल होकर पैसे खर्च नहीं करती बल्कि सोच-समझकर खर्च करती है। वह कम चीजें खरीदती है लेकिन अच्छी क्वालिटी की खरीदती है। इससे उसकी पर्सनैलिटी भी बेहतर दिखती है और पैसे भी बेकार खर्च नहीं होते।

वह अपने पैसों से भागती नहीं, उन्हें मैनेज करती है

रिच माइंडसेट वाली लड़की अपने बैंक बैलेंस को देखकर घबराती नहीं है। वह समय-समय पर अपना अकाउंट चेक करती है ताकि उसे अपनी फाइनेंशियल स्थिति का पता रहे। जब आप अपने पैसों का हिसाब रखना शुरू करती हैं तो आप ज्यादा जिम्मेदार बनती हैं और फाइनेंशियल डिसीजन भी बेहतर ले पाती हैं।

वह पैसों के बारे में स्मार्ट तरीके से सोचती है

एक कॉन्फिडेंट लड़की ‘मैं यह नहीं खरीद सकती’ कहने की बजाय यह सोचती है कि मैं इसे कैसे खरीद सकती हूँ। यह सोच उसे नए मौके तलाशने के लिए मोटिवेट करती है। वह अपनी स्किल बढ़ाने, एक्स्ट्रा इनकम के तरीके खोजने और अपने खर्च को बेहतर प्लान करने पर ध्यान देती है।

पैसे से डरने के बजाय उसे एंजॉय करें

एक रिच माइंडसेट वाली लड़की पैसे से डरती नहीं है। वह जानती है कि पैसा उसकी लाइफ को बेहतर बनाने का एक जरिया है। इसलिए वह पैसे को कमाने, बचाने और सही जगह खर्च करने में बैलेंस बनाना सीखती है। जब आप पैसे को सही नजर से देखती हैं तो आपके अंदर एक अलग कॉन्फिडेंस आ जाता है।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN