Home व्यापार समाचार इस एनर्जी शेयर पर टूट पड़े विदेशी, बढ़ाया अपना दांव, एक्सपर्ट बोले-...

इस एनर्जी शेयर पर टूट पड़े विदेशी, बढ़ाया अपना दांव, एक्सपर्ट बोले- और चढ़ेगा शेयर

40
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

विदेशी निवेशकों ने सुजलॉन एनर्जी में लगातार तीसरी तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 23.9 पर्सेंट पहुंच गई है।

वैश्विक अनिश्चितता और भूराजनीतिक तनाव के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मार्च तिमाही में भारतीय शेयर बाजार से करोड़ों डॉलर निकाले। हालांकि, विदेशी निवेशकों ने कुछ शेयरों पर अपना दांव भी बढ़ाया। ऐसा ही एक शेयर सुजलॉन एनर्जी का है, जिसमें लगातार तीसरी तिमाही में विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर पिछले एक महीने में 34 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

विदेशी निवेशकों ने सुजलॉन एनर्जी पर बढ़ाया अपना दांव
मार्च 2026 तिमाही का शेयरहोल्डिंग डेटा बताया है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 23.9 पर्सेंट पहुंच गई है। दिसंबर 2025 तिमाही में इस विंड एनर्जी कंपनी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 23.7 पर्सेंट थी। वहीं, सितंबर 2025 तिमाही में सुजलॉन एनर्जी में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 22.7 पर्सेंट थी। अगर जून 2025 तिमाही की बात करें तो कंपनी में विदेशी निवेशकों का हिस्सा 23 पर्सेंट था। सुजलॉन एनर्जी में आम निवेशकों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है और उनकी होल्डिंग्स 26.20 पर्सेंट से बढ़कर 26.67 पर्सेंट पहुंच गई है।

शेयरों को 67 रुपये तक का मिला टारगेट
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट और सिस्टमैटिक्स (Systematix) ने सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। दोनों ब्रोकरेज हाउस ने कंनपी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। सिस्टमैटिक्स ने सुजलॉन एनर्जी के शेयरों के लिए 67 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल वेल्थ मैनेजमेंट ने विंड एनर्जी बिजनेस से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों के लिए 66 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी को ईरान वॉर का अचानक से फायदा पाने वाला लाभार्थी (अनइन्टेंडेड बेनेफिशियरी) बताया है।

1200% से अधिक उछल गए हैं सुजलॉन एनर्जी के शेयर
सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर पिछले 5 साल में 1200 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। विंड एनर्जी बिजनेस से जुड़ी कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर 23 अप्रैल 2021 को 4.13 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 23 अप्रैल 2026 को 53.74 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 432 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। पिछले 3 साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयर 576 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 74.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 38.17 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN