Home व्यापार समाचार आज प्राइवेट और सरकारी बैंक रहेंगे बंद, जानें कहां और क्यों है...

आज प्राइवेट और सरकारी बैंक रहेंगे बंद, जानें कहां और क्यों है छुट्टी

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bank Holiday Today where and why: आज बैंक हॉलीडे है। आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद इसके लिए देखें यह लेटेस्ट अपडेट्स। और यह भी जानें कि अप्रैल में अगली छुट्टी कब और क्यों है? 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार आज बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर कर्नाटक में सभी बैंक बंद रहेंगे। जबकि, दूसरे राज्यों में बैंक हमेशा की तरह खुले रहेंगे और काम करेंगे। बसव जयंती मुख्य रूप से कर्नाटक राज्य में मनाई जाती है। यह बसवन्ना (जिन्हें बसवेश्वर के नाम से भी जाना जाता है) की जयंती है। बसवन्ना 12वीं सदी के कवि, दार्शनिक और लिंगायत संप्रदाय के संस्थापक संत थे। उन्होंने जातिविहीन समाज और सभी के लिए समान अवसरों की वकालत की। उन्होंने अनुभव मंडप की स्थापना की, जो लिंगायत धर्म के संतों और विचारकों का एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र था।

अप्रैल 2026 में और कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

· 21 अप्रैल 2026 – त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण बैंक बंद

· 25 अप्रैल 2026 (चौथा शनिवार) – पूरे देश में बैंक बंद

· 26 अप्रैल 2026 (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी

बैंक की छुट्टियां कैसे तय होती हैं?

भारत में बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। हर राज्य अपने स्थानीय त्योहारों, धार्मिक अवसरों और कार्यक्रमों के हिसाब से छुट्टियां मनाता है। इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। रविवार को देशभर में बैंकों की छुट्टी होती है। इन दिनों बैंक शाखाओं में चेक क्लियरिंग, कैश जमा करने और डिमांड ड्राफ्ट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होंगी।

बैंक की सामान्य छुट्टियां कौन-सी होती हैं?

RBI के नियमों के मुताबिक, बैंक की छुट्टियाँ तीन तरह की होती हैं। पहला नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां। दूसरा RTGS की छुट्टियां और तीसरा वित्त वर्ष के अंत में अकाउंट बंद करने की छुट्टियां। बता दें पहला, तीसरा और पांचवा शनिवार (अगर किसी महीने पड़ता है तो) बैंक खुले रहते हैं। जबकि, दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्व पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।

बैंक बंद होने पर भी क्या काम कर सकते हैं?

जब बैंक की शाखा बंद हो, तब भी डिजिटल माध्यम से लगभग सभी काम किए जा सकते हैं। जैसे, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI, एटीएम से निकासी जारी रहेगी। NEFT और RTGS ट्रांसफर ऑनलाइन हो सकते हैं। डिमांड ड्राफ्ट और चेकबुक के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट सामान्य रहेगी। खाते से जुड़े कई काम जैसे पता बदलना, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन, लॉकर के लिए अप्लाई, घर बैठे किए जा सकते हैं। यह जानकारी RBI के आधिकारिक कैलेंडर पर आधारित है। किसी भी संदेह के लिए अपनी बैंक शाखा या उसकी वेबसाइट देखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN