Home मनोरंजन समाचार अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म के प्रीमियर पर ऐश्वर्या राय को किया...

अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म के प्रीमियर पर ऐश्वर्या राय को किया था प्रपोज, बताया सफल शादी का राज

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/ABHISHEK_AISHWARYA_LOVE_STORY_1776858563008_1776858569088.png

Abhishek-Aishwarya Love Story: अभिषेक बच्चन ने हाल ही में ऐश्वर्या संग अपनी लव स्टोरी पर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को किस फिल्म के प्रीमियर पर प्रपोज किया था। उन्हें अपनी सफल शादी का राज भी बताया। 

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 19 साल हो गए हैं। हाल ही में कपल ने अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मनाई। इस बीच अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग अपनी लव स्टोरी को याद किया। अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने कब ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था। अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्होंने अपनी 20वीं सालगिरह के लिए कुछ बड़ा प्लान किया है, लेकिन वो अभी इस बारे में कुछ नहीं बताएंगे।

कब हुई थी ऐश्वर्या से अभिषेक की पहली मुलाकात?

Deccan Chronicle से खास बातचीकत में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया। अभिषेक ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ के सेट पर हुई थी, लेकिन उस वक्त दोनों सिर्फ एक दूसरे के दोस्त थे। ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ ऐश्वर्या और अभिषेक की साथ में पहली फिल्म थी।

कुछ ना कहो के दौरान प्रोफेशनल था रिश्ता

अभिषेक बच्चन ने कहा, “तब मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। हमारी बहुत अच्छी बनती थी। लेकिन तब क्या मुझे कभी लगा कि वो मेरी सोलमेट हैं? नहीं।” इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने फिल्म कुछ ना कहो में साथ काम किया। उस वक्त भी दोनों का रिश्ता केवल प्रोफेशनल था।

अभिषेक ने कब किया था ऐश्वर्या राय को प्रपोज?

अभिषेक ने बताया कि साल 2006 में उमराव जान के सेट पर कुछ बदला। उन्होंने कहा कि उस सेट पर दोनों के बीच एक स्पार्क था। इसके बाद गुरु के सेट पर दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ। गुरु को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। न्यूयॉर्क में फिल्म के प्रीमियर पर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था। अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को उसी बालकनी में प्रपोज किया था जहां उन्होंने कभी ऐश्वर्या के साथ फ्यूचर मेनिफेस्ट किया था।

20वीं सालगिरह पर कुछ खास करेंगे अभिषेक बच्चन

इसके बाद दोनों परिवार कपल के रोका के लिए मिले और साल 2007 में दोनों की शादी हुई। अभिषेक ने कहा, गुरु की रिलीज के कुछ दिन महीनों बाद दोनों की शादी हुई। मणिरत्नम हम दोनों के लिए बहुत खास हैं। हम उन्हें अपना बहुत अच्छा दोस्त और गॉडफादर मानते हैं। आज ऐश्वर्या राय केवल मेरी बेटी की मां नहीं हैं-लेकिन मेरी सोलमेट भी हैं। 19 साल की हमारी शादी एक सपना है। हमारी 20वीं सालगिरह के लिए मेरे पास बड़े प्लान्स हैं, लेकिन मैं उनके बारे में अभी कुछ नहीं बताऊंगा।

सफल शादी का बताया राज

इसी बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि अफवाहों के बीच भी उनकी सफल शादी का राज क्या है। इसपर अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में कहा- हर रात सोने से पहले बिना फेल हुए अपनी पत्नी को तीन बार सॉरी जरूर बोलिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN