Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/26/1200x900/YRKK_1777199472083_1777199476427.jpgYRKKH 26 April 2026: अरमान और अभिरा का जबरदस्त टीम वर्क फिर एक बार उन्हें जीत दिलाएगा। मायरा को उसका हक मिलेगा और मेहर को उसके किए की सजा सुनाई जाएगी।
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज रात के एपिसोड में जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा। जज साहब केस शुरू करेंगे और मेहर का वकील एक सीसीटीवी फुटेज दिखाकर यह साबित करने की कोशिश करेगा कि मेहर ने मायरा पर हमला नहीं किया था। यह देखकर मायरा बेचैन हो जाएगी, लेकिन अभिरा उसका बचाव करेगी। अभिरा कोर्ट में कहेगी कि मेहर स्कूल की बोर्ड मेंबर थी, इसलिए मित्तल ने सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की हो सकती है। जब अभिरा नवीन को गवाह के तौर पर पेश करना चाहेगी, तो अपोजिशन का वकील अरमान का नाम लेकर उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठा देगा।
दादी सा की गवाही और मायरा का डर
जज साहब अभिरा से उसकी बात को साबित करने के लिए और पुख्ता गवाह मांगेंगे। इस पर कावेरी यानी दादी सा गवाही देंगी कि उन्होंने मेहर के गुंडों को तब देखा था जब वे हॉस्टल जाने की कोशिश कर रहे थे। पौद्दार परिवार के बाकी लोग भी मायरा के पक्ष में गवाही देंगे, लेकिन अपोजिशन का वकील इसे फैमिली बायस बताकर खारिज करने की मांग करेगा। जज साहब भी कहेंगे कि यह गवाह ठोस नहीं हैं, जिससे मायरा की हिम्मत टूटने लगेगी और वह घबरा जाएगी। मायरा अभिरा को अपना लकी कछुआ वापस दे देगी। इधर अभीरा बस अरमान का इंतजार कर रही होगी।
अभिरा और अरमान का सीक्रेट प्लान
अभिर को उम्मीद होगी कि अरमान कुछ बड़ा सबूत लेकर आएगा। फ्लैशबैक में दिखाया जाएगा कि कैसे अभिरा और मुक्ति ने कोयल की सीक्रेट लोकेशन का पता लगाया था। अरमान और अभिरा ने कोयल और उसकी मां को बचाने का फैसला किया था। अभिरा ने अरमान को कोयल और उसकी मां के साथ जाने को कहा था। अरमान उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहता था, लेकिन अभिरा ने उसे समझाया कि अगर वह कोर्ट नहीं पहुंच पाई, तो अरमान ही मायरा का केस लड़ेगा। कोर्ट में अपोजिशन के वकील अभिरा पर वक्त बर्बाद करने का आरोप लगाएगा और जज साहब भी मेहर के पक्ष में फैसला सुनाने की तैयारी कर लेंगे।
कोयल की गवाही से अभिरा जीतेगी केस
अभीरा बार-बार जज साहब से विनती करेगी कि एक बेगुनाह को सजा न दी जाए। तभी अरमान कोर्ट रूम में धमाकेदार एंट्री करेगा और अपने साथ कोयल और उसकी मां को लेकर आएगा। अभिरा कोयल को गवाही देने के लिए हिम्मत देगी। हालांकि अपोजिशन पार्टी के वकील इस नए गवाह पर आपत्ति जताएगा, लेकिन अभीरा साफ कहेगी कि सुरक्षा के लिए उसने कोयल को छिपाकर रखा था। कोयल बताएगी कि सब कुछ उसके कैमरे में रिकॉर्ड है। फुटेज देखने के बाद जज साहब अपना फैसला मायरा के हक में सुनाएंगे और उसे क्लीन चिट मिल जाएगी। जीत की खुशी में मायरा अभीरा को गले लगा लेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

