Home मनोरंजन समाचार YRKKH Twist: अभिरा के हाथ लगेगा बड़ा सबूत, सामने आएगा 8 साल...

YRKKH Twist: अभिरा के हाथ लगेगा बड़ा सबूत, सामने आएगा 8 साल पहले खेले गए खेल का सच

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/21th_april_yrkkh_1776733599508_1776733604350.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 April 2026 Promo: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में सच अभिरा के सामने आ जाएगा। अभिरा को पता चल जाएगा कि उसे और अरमान को किसने अलग किया था।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 21 अप्रैल 2026 के प्रोमो में बहुत बड़ा ट्विस्ट दिखाया गया है। दरअसल, मायरा के केस को मजबूत बनाने के लिए अभिरा सबूत इकट्ठा करती है। इस दौरान, अभिरा के हाथ मायरा के कस्टडी के पेपर्स लगते हैं। इतना ही नहीं, अभिरा को ये भी पता चलता है कि अरमान ने कस्टडी के पेपर्स नहीं बनवाए थे।

अभिरा के सामने आएगा सच

अभिरा के मन में कई सारे सवाल खड़े होते हैं। अभिरा अपने सवालों के जवाब लेने के लिए पौद्दार हाउस जाती है। पौद्दार हाउस पहुंचते ही अभिरा, विद्या और काजल की बातें सुन लेती है। काजल, विद्या से कहती है, ‘आपने पहले अरमान को बिना बताए मायरा के कस्टडी के पेपर्स अभिरा को भिजवाए थे जो आपने बनवाए थे। अभिरा तो अस्पताल से मायरा और अरमान से मिलने आई थी, लेकिन आपने उसे उन दोनों से मिलने नहीं दिया था।’

अभिरा को लगेगा झटका

काजल आगे कहती है, ‘अगर आपने अब तक सबकुछ सही किया तो ये सारी सच्चाई आपने अपने बेटे को क्यों नहीं बताई?’ अभिरा, काजल और विद्या की बातें सुनकर दंग रह जाती है। अभिरा को यकीन नहीं होता है कि विद्या, जिसे उसने तब संभाला था तब अरमान उसे छोड़कर चला गया था, उसने उसके साथ ऐसा किया था। उसने उसे उसकी बेटी और पति से आठ साल अलग रखा था।

अब आगे क्या होगा?

अब अभिरा क्या करेगी? क्या अभिरा ये सारा सच अरमान को बता देगी? क्या अभिरा सच बताकर अरमान और मायरा को विद्या से दूर कर देगी? क्या अभिरा मां-बेटे के बीच दूरियां न लाने का फैसला लेगी? इन सारे सवालों के जवाब आपको आने वाले समय में मिलेंगे।

आज के एपिसोड का री-कैप

21 अप्रैल के एपिसोड में अरमान, अभिरा के पास जाता है और उसकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश करता है। अरमान, अभिरा को उसका खोया हुआ कॉन्फिडेंट वापस दिलवाता है और उसे मायरा का केस वापस सौंपता है। अभिरा मान जाती है और अरमान के साथ मायरा से मिलने जाती है। अभिरा और मायरा को देख अरमान और मुक्ति इमोशनल हो जाते हैं। एक तरफ, अभिरा और मायरा गले लगाते हैं। दूसरी तरफ, अरमान, मुक्ति से माफी मांगता है। मुक्ति इमोशनल हो जाती है और अरमान को गले लगा लेती है। इसके बाद अरमान, दादी-सा को बताता है कि अभिरा ही मायरा का केस लड़ रही है। दादी-सा खुश हो जाती हैं और अरमान को इनाम के तौर पर चॉकलेट देती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN