Home मनोरंजन समाचार YRKKH 22 April: अरमान के मन में अभिरा को लेकर उठे सवाल,...

YRKKH 22 April: अरमान के मन में अभिरा को लेकर उठे सवाल, काजल के सामने आया कृष का सच

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/22nd_april_yrkkh_1776827972576_1776827978011.jpg

YRKKH Today’s Episode Written Update: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में तान्या, कृष का सच दादी-सा को बताने की कोशिश करती है, लेकिन गलती से काजल सुन लेती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai in Hindi: स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 22 अप्रैल के एपिसोड में अभिरा, मायरा के केस की तैयारी करती है। मुक्ति, अभिरा के लिए खाना बनाने का फैसला लेती है, लेकिन घर में राशन नहीं होता है। इसी बीच अरमान, अभिरा और मुक्ति के लिए खाना लेकर आता है। अभिरा का घर और उसके घर की हालत देख अरमान को तरस आता है। अभी अरमान और अभिरा साथ बैठकर खाना खाने ही वाले होते हैं कि पूरा पौद्दार परिवार आ जाता है। (ये भी पढ़ें: Anupamaa 22 April: दिग्विजय ने बताया, कैसे हुई थी सावी की मौत; ठकाने आई प्रेम की अकल)

खुश हो जाती है मुक्ति

एक तरफ, पूरा परिवार मुक्ति के साथ बैठकर आईस्क्रिम खाते हैं। वहीं दूसरी तरफ, कृष, अरमान को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। कृष वो सारा काम करता है जो अरमान उसे करने के लिए कहता है। अरमान, अभिरा को बताता है कि उसने पौद्दार फर्म्स की सारा डेटा उसके साथ शेयर कर दिया है ताकि उसे केस में मदद मिल सके। इस बीच अभिरा, अरमान से कहती है कि उसे एक बात समझ नहीं आ रही कि मायरा की लोकेशन का पता मेहर को कैसे पता चला।

अभिरा के मन में उठते हैं सवाल

कुछ समय साथ बिताने के बाद अरमान और पौद्दार परिवार, अभिरा और मुक्ति से मिलकर वापस जाने लगते हैं। अरमान, दादी-सा से अभिरा के बारे में सवाल करता है। अरमान कहता है कि उसे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है कि पिछले आठ सालों से अभिरा और मुक्ति इन हालातों में जी रहे हैं। इतना ही नहीं, अरमान, दादी-सा से ये भी पूछता है कि आठ साल पहले अभिरा ने उसे और मायरा को इतनी आसानी से क्यों छोड़ दिया?

अरमान, दादी-सा से पूछता है सवाल

दादी-सा, अरमान को बताती हैं कि पिछले आठ सालों में उन्होंने कभी अभिरा से बात नहीं की क्योंकि वो उससे नाराज थीं। दादी-सा कहती हैं, ‘हम तो बस अभिरा को मायरा का अपडेट देते थे। हमें नहीं पता कि उसने तुमसे लड़ने और मायरा को समझाने के बजाए कोर्ट का रास्ता क्यों चुना।’ अभिरा ये सारी बातें सुन लेती है और दादी-सा की गलतफहमी दूर करने जाती है। हालांकि, जब तक अभिरा जाती है, दादी-सा और अरमान वहां से चले जाते हैं।

तान्या बताती है सच

पौद्दार हाउस पहुंचने के बाद तान्या, दादी-सा को कृष का सच बताने का फैसला लेती है। तान्या आंख बंद करती है और सच बोल देती है। आंख खोलने के बाद तान्या देखती है कि दादी-सा बिना बात सुने वहां से चली गई हैं और काजल ने उसकी बातें सुन ली हैं। काजल, तान्या को समझाती है। काजल कहती है, ‘अरमान और अभिरा, मायरा को बचा लेंगे। लेकिन अगर अरमान को कृष का सच पता चला तो कृष को कोई नहीं बचा पाएगा।’

अभिरा को मिलती है दंग कर देने वाली फाइल

तान्या परेशान हो जाती है। वहीं उधर अभिरा पौद्दार फर्म के फोल्डर को जब खंगालती है तब वह ये देखकर दंग रह जाती है कि कस्टडी के पेपर्स में पेटिशनर (यानी जिसने केस की शुरुआत की है) की जगह उसका नाम लिखा है। अभिरा को समझ नहीं आता कि कहीं भी ये क्यों नहीं लिखा है कि केस की शुरुआत अरमान ने की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN