Home मनोरंजन समाचार YRKKH 14 April: मेहर को पकड़ने जाती है पुलिस, अरमान और अभिरा...

YRKKH 14 April: मेहर को पकड़ने जाती है पुलिस, अरमान और अभिरा पर हमला करते हैं गुंडे

49
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/14/1200x900/14th_april_yrkkh_1776140835180_1776140925676.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 14 April Episode Written Update: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 14 अप्रैल के एपिसोड में मेहर, मुक्ति और मायरा को मारने हॉस्टल जाती है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today’s Episode: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 14 अप्रैल के एपिसोड में मेहर, कृष को कॉल करती है। कृष से मेहर को पता चलता है कि मायरा, मुक्ति से मिलने हॉस्टल गई है। मेहर, मुक्ति और मायरा को मारने हॉस्टल जाती है। वहीं अरमान, विद्या को कॉल करके बताता है कि मेहर ने अभिरा पर जानलेवा हमला किया था इसलिए अभिर हॉस्पिटल में है और उन्होंने मेहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

डर जाता है कृष

कृष डर जाता है। कृष को इस बात का एहसास होता है कि उसने मेहर को मायरा की लोकेशन देकर बहुत बड़ी गलती की है। वहीं तान्या, अरमान को बताती है कि मायरा, मुक्ति के पास गई है। इसी बीच पुलिस का भी कॉल आता है और पुलिस से अरमान को पता चलता है कि मेहर न अपने घर पर है और न ही ऑफिस में है। अभिरा समझ जाती है कि मेहर, मायरा और मुक्ति को मारने निकली है।

मेहर का खौफनाक रूप

दादी-सा, अरमान और अभिरा साथ में हॉस्टल की तरफ जाते हैं। इतना ही नहीं, दादी-सा, मुक्ति और मायरा के लिए गाड़ी भी भिजवाती हैं। हालांकि, जब मुक्ति और मायरा हॉस्टल से निकल रहे होते हैं तब मेहर आ जाती है। मेहर, दादी-सा द्वारा भेजे गए ड्राइवर को मार देती है और ये नजारा मायरा खुद अपनी आंखों से देखती है।

अभिरा के पास पहुंचे मेहर के गुंडे

वहीं दूसरी तरफ अरमान की गाड़ी खराब हो जाती है। ऐसे में दादी-सा घर लौट जाती हैं और अभिरा के साथ अरमान हॉस्टल की तरफ पैदल निकल पड़ता है। बीच रास्ते में मेहर के गुंडे उन दोनों पर अटैक करते हैं। अभिरा चालाकी से गुंडों की कार हथिया लेती है और अरमान के साथ हॉस्टल के लिए निकल पड़ी हैं।

मुक्ति की चालाकी

उधर मुक्ति जैसे-तैसे ड्राइवर का फोन उठा लेती है और मायरा को लेकर वहां से भाग जाती है। मुक्ति और मायरा, अरमान को कॉल करते हैं। वे अरमान को बताते हैं कि मेहर ने ड्राइवर को जख्मी कर दिया है। अभिरा उन दोनों को समझाती है। अभिरा कहती है कि अपने आपको एक कमरे में बंद कर लो।

घरवालों को मिलता है मेहर का वीडियो

इसी बीच तान्या के हाथ अभिरा का फोन लगता है। तान्या सबको मेहर का वीडियो दिखाती है। मेहर का वीडियो देखने के बाद माधव पुलिस की मदद से मेहर के लिए जाल बिछांता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN