Home मनोरंजन समाचार Tumbbad 2 Release Date : इस दिन आएगा प्रलय, सोहम शाह ने...

Tumbbad 2 Release Date : इस दिन आएगा प्रलय, सोहम शाह ने अनाउंस की तुम्बाड 2 की रिलीज डेट

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/29/1200x900/sohu_1777461650001_1777461653953.jpg

सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड के सीक्वल तुम्बाड 2 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है। इस बार नवाजुद्दीन के साथ वह फिर सबको डराने के लिए तैयार हैं।

तुम्बाड फिल्म के फैंस ने जबसे सुना है कि इसका दूसरा पार्ट आएगा यानी तुम्बाड 2 तबसे सबको फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई बार सीक्वल की डिमांड कर रहे थे। अब फैंस के लिए गुड न्यूज आ गई है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है और एक बार फिर सोहम शाह बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।

कब रिलीज होने वाली है तुम्बाड 2

सोहम ने डेट की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, ‘एक पाप से भरा अतीत और डरावना भविष्य। भूख बढ़ती जा रही है, लेकिन लालच की विरासत जारी है। अपने कैलेंडर्स मार्क कर लीजिए। तुम्बाड 2 आने वाली है 3 दिसंबर 2027 को प्रलय आएगा।’

लोगों के रिएक्शन

लोग इस अनाउंसमेंट से काफी खुश हुए। एक ने कमेंट किया अब इंतजार नहीं हो पा रहा है। एक ने लिखा कि हमें मास्टरपीस का इंतजार है। वहीं कुछ उन्हें कह रहे हैं कि आप समय जितना लेना चाहते हैं, उतना लें, लेकिन फिल्म अच्छी ही बनाना। एक ने लिखा कि समय ले लीजिए सर, लेकिन जल्दबाजी मत करना क्योंकि कई लोग पहले पार्ट को अच्छा बनाते हैं और फिर दूसरा उतना अच्छा नहीं होता। एक ने लिखा कि इस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।

दूसरे पार्ट में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। सोहम ने नवाजुद्दीन के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, ‘हम खुशी के साथ अनाउंस करते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तुम्बाड़ 2 को ज्वाइन कर लिया है।’

नवाजुद्दीन भी हैं तुम्बाड 2 का हिस्सा

फिल्म का हिस्सा बनने पर नवाजुद्दीन ने कहा था, ‘तुम्बाड फिल्म मुझे उसके ओरिजनैलिटी और शानदार स्टोरीटेलिंग के लिए काफी पसंद थी। जब सोहम ने सीक्वल को लेकर अपना विजन शेयर किया तो मुझे स्टोरी काफी पसंद आई और उनकी जर्नी को ज्वाइन कर लिया। मैं जो किरदार निभाऊंगी उसके कई लेयर हैं और मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड हूं।’

बता दें कि पहले पार्ट को राही अनिल बार्वे ने आनंद गांधी के साथ फिल्म को डायरेक्ट किया था। वहीं आदेश प्रशाद को डायरेक्टर थे।

वहीं अब दूसरे पार्ट को अदेश प्रशाद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के राइटर भी अदेश प्रशाद हैं।

नवाजुद्दीन के साथ काम करने के लिए सोहम एक्साइटेड

वहीं सोहम शाह ने कहा था, ‘नवाज सर को तुम्बाड 2 में लाकर काफी एक्साइटेड हूं। वह एक ऐसे एक्टर हैं जो हर किरदार में अपनी जान लगा देते हैं। जो उनका किरदार है वो काफी जरूरी है। नवाज सर के ज्वाइन करने के बाद हमें लगया है नरेटिव एक नए लेवल पर जाएगा।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN