Home टेक न्यूज़ Train Ticket हुआ सस्ता! रेलवे दे रहा है खास डिस्काउंट, 14 जुलाई...

Train Ticket हुआ सस्ता! रेलवे दे रहा है खास डिस्काउंट, 14 जुलाई तक मिल रहा है मौका

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Indian Railways अनरिजर्व्ड टिकट पर 3 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है, जिसका फायदा 14 जुलाई तक उठाया जा सकता है। यह डिस्काउंट RailOne ऐप की मदद से डिजिटल पेमेंट करने पर मिलेगा।

देश की लाइफलाइन कहे जाने वाले Indian Railways ने यात्रियों को राहत देने के लिए एक खास ऑफर अनाउंस किया है। इसके साथ अब अनरिजर्व्ड (जनरल) ट्रेन टिकट पर 3 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो रोज ट्रेन से सफर करते हैं। खासकर नौकरी पर जाने वाले लोग, स्टूडेंट्स और छोटे व्यापारियों को इसका फायदा मिल सकता है।

ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए मिल रहा है और 14 जुलाई 2026 तक ही इसका फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि, इस छूट का फायदा लेने के लिए यात्रियों को ट्रेडिशनल विंडो वाले तरीके से टिकट लेने के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म यूज करना होगा। बता दें, रेलवे ने इसके लिए अपना नया ऐप RailOne लॉन्च किया है, जहां से अनरिजर्व्ड टिकट आसानी से बुक किए जा सकते हैं।

ऐसा करने पर ही मिलेगा डिस्काउंट

छूट का फायदा तभी मिलेगा, जब यात्री डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करेगा। यानी अगर आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग की मदद से पेमेंट करते हैं, तो टिकट पर 3 प्रतिशत की छूट अपने आप लागू हो जाएगी। वहीं, कैश से टिकट लेने पर कोई डिस्काउंट नहीं मिलेगा। इस तरह रेलवे डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक मजबूत कदम उठा रहा है।

इन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा

खासतौर से टियर-2 और टियर-3 शहरों में, जहां बड़ी संख्या में लोग रोज ट्रेन से सफर करते हैं, यह ऑफर काफी असरदार साबित हो सकता है। रोजाना टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए यह छूट धीरे-धीरे अच्छी-खासी बचत में बदल सकती है। साथ ही, मोबाइल ऐप की मदद से टिकट बुक करने से लंबी लाइन्स से भी छुटकारा मिलेगा, जिससे समय की बचत होगी।

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट का फायदा

खास 3 प्रतिशत डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें।

– सबसे पहले RailOne ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन/रजिस्टर करें।

– ऐप खोलकर “Unreserved Ticket” (जनरल टिकट) का विकल्प चुनें।

– अपनी यात्रा की डिटेल भरें – जैसे स्टेशन, तारीख और यात्रियों की जानकारी।

– पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग में से कोई एक विकल्प चुनें।

– जैसे ही आप डिजिटल पेमेंट करेंगे, टिकट पर 3% डिस्काउंट अपने आप लागू हो जाएगा।

– टिकट डाउनलोड या स्क्रीनशॉट लेकर अपने पास सेव कर लें, ताकि यात्रा के समय दिखा सकें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN