Home  लाइफस्टाइल समाचार Shayari in Hindi: रूठे हुए बॉयफ्रेंड को सुबह भेज दें ये 15...

Shayari in Hindi: रूठे हुए बॉयफ्रेंड को सुबह भेज दें ये 15 प्यार भरी शायरियां, गुस्सा भूलकर लगा लेंगे गले

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्यार में रूठना-मनाना चलता रहता है और कई बार तकरार भी होती है। अगर आपका बॉयफ्रेंड आप से रूठ गया है, तो उन्हें मनाने के लिए कुछ खूबसूरत शायरियों को लिखकर भेज दें। इन्हें पढ़ते ही गुस्सा गायब हो जाएगा।

Shayari in Hindi: प्यार-तकरार बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच चलती रहती है। रूठना-मनाना भी आम बात है लेकिन अगर बॉयफ्रेंड ज्यादा गुस्सा हो गया है, तो उसे खास तरीके से मनाने की कोशिश कर सकती हैं। उन्हें कुछ खूबसूरत शायरियां भेजकर अपने दुखी दिल का हाल बताइये और ये पढ़ते ही उनके चेहरे पर मुस्कान भी आ जाएगी और गुस्सा भी छूमंतर हो जाएगा। हम यहां 15 नई शायरियां शेयर कर रहे हैं, जिसका हर शब्द उनके दिल को छू जाएगा। तो फिर देर किस बात की बस अपने शोना, बेबी, बाबू, बेब को ये लिखकर भेज दीजिए।

रूठे बॉयफ्रेंड को मनाने के लिए 15 नई शायरियां

1) यह तो मालूम नहीं तुम मुझसे कितना प्यार करते हो,

बस पता सिर्फ इतना है की तुम्हारे बिना जी नहीं सकती।

2) प्यार तो बहुत किया तुमसे पर तुम्हे परवाह कहा

मंजिल की तलाश थी हमें पर ये तुम्हें पता कहा।

3) अगर हमें कुछ हो गया तो देख लेना रो रोकर पुकारोगे,

और हम न आए तो चाह कर भी भूल न पाओगे।

4) तुम दूर से ही देख कर, यूं ही मुस्कुरा देना,

क्योंकी हमारे करीब आए तो चाह कर भी न जाने देंगे तुम्हे।

5) नही जानना तुम्हारे गुजरे वक्त के बारे में,

तुमने मुझे जब से अपना कहा है अब बस मेरे ही रहना।

6) अच्छा हुआ की आप ने हमे अपना बना लिया,

वरना हम तो खुद को ही भुलाने जा रहे थे।

7) कितना सुकून है ये तेरी बाहों में,

काश ऐसा हो की ये वक्त यही रुक जाए थम जाए

और तेरी बाहों मे ये मेरा पूरा जीवन यही गुजर जाए।

8) तुम्हारी खूबसूरत आंखों के आगे,

ये पूरी दुनिया बेफिजूल सी लगती है

अगर तुम न होती तो बर्बाद होते हम।

9) सिर्फ मेरे हो तुम ये तुम्हे बताना जरुरी है ,

अब प्यार समझो या कब्जा यही हमारा फसाना है।

10) तुम्हारे प्यार ने,

मेरी आदत कुछ यूं खराब करदी की हम कही भी चले जाए पर तुम्हे

देखे बिना हमें नींद नहीं आती।

11) मुझे आदत सी हो गयी है उसे छेड़ने की,

वो गुस्सा भी बड़े प्यार से होता है।

12) मुझे तेरे इश्क में कुछ इस कदर,

हद से गुजरना है,

कोई कितना भी कुछ कहे बस तुमपे ही मरना है।

13) तुमने मुड़कर भी नहीं देखा हमें,

हम आए थे तुम्हे अपना बनाने।

14) अब मान भी जाओ कितना गुस्सा करोगे बाबू,

तुम्हारे बिन हमारा दिल है बेकाबू।

15) उफ्फ! ये तुम्हारा यूं रूठना,

बड़ी उलझन में डाल देता है हमें,

अब तुम्हें हम देखें या मनाए

बस इस कश्मकश में डाल देता है हमें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN