Source :- LIVE HINDUSTAN
गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करना हो या फिर क्रश से दिल का हाल बयां करना हो, यहां हम कुछ शायरियां शेयर कर रहे हैं। जो हर मोमेंट के हिसाब से परफेक्ट रहेंगी। आप इन शायरियों को भेजें, गर्लफ्रेंड खुशी से झूमकर गले लगा लेगी।
गर्लफ्रेंड से प्यार जताने या फिर उन्हें इम्प्रेस करने के लिए अक्सर लड़कों के पास शब्दों की कमी होती है। उन्हें समझ नहीं आता कि कैसे गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील करवाएं। इसके अलावा क्रश को मन ही मन चाहते रहेंगे लेकिन कभी बोल नहीं पाएंगे। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो हम आपकी टेंशन की दवा लेकर आ चुके हैं। आपकी गर्लफ्रेंड हो या क्रश वह इम्प्रेस भी होगी और प्यार से गले भी लगा लेगी। यहां कुछ लव रोमांटिक शायरियां हैं, जिन्हें पढ़ते ही वह खुशी से झूठ उठेंगी। तो चलिए बिना देर किए अपनी गर्लफ्रेंड को ये रोमांटिक शायरियां लिखकर भेज दीजिए।
1) तेरी यादें ही मेरी जिंदगी को संवारती हैं,
तेरी नजरों में खो जाता हूं, हर पल हर बार।
2) झील में खिले कमल की तरह,
तेरी पलकों की छांव में मेरी शाम हो जाए।
3) तुम मेरी वो स्माइल हो, जिसे देखकर,
सब घर वाले मुझ पर शक करते हैं।
4) तुझसे अलग होकर तेरे ही पास आ गया हूं,
कितना प्यार करते है तुमसे, यह कहना नही आता।
5) तेरी एक झलक से मेरी दुनिया बदल जाती है
तू न हो पास तो ये धड़कन रुक सी जाती है।
6) तुझसे नजरें क्या मिलीं, किस्मत हसीन लगने लगी
हर शाम तेरे ख्यालों में रंगीन लगने लगी।
7) तेरे हुस्न की तारीफें कहां तक करूं
तू खुद में एक मिसाल है, ये कैसे कहूं।
8) जब से तुमको देखा है, दिल का हाल बेहाल है
रातों को नीद नहीं आती, बदले से हमारे ख्याल हैं।
9) तेरी आंखों में इतना नशा है, कि अब खुद पे जोर नहीं
मुझ दीवाने का हाल पूछो, अब कोई होश नहीं।
10) हमारी मुस्कुराहट तब और भी खुबसूरत होती है
जब मुस्कुराने की वजह हमारे साथ होती है।
11) करनी है खुदा से दुआ, तेरे सिवा कुछ ना मिले
तू मिले तो मिले जिंदगी, वरना कुछ ना मिले।
12) तेरी हंसी जैसे गुलाबों की खुशबू
हर पल तेरा दीवाना रहूं बस तू ही तू।
13) हमें कहां मालूम था कि इश्क होता क्या है
बस एक तुम मिले और जिंदगी मोहब्ब्त बन गई।
14) तुम हो जैसे पर्वतों से उतरती हुई एक नदी
जो मेरी रुह को छूकर देती है नई खुशी।
15) तू जो मिले तो लगे मुकम्मल जहां,
वरना अधूरी सी लगती है दास्तां।
16) तेरा चेहरा ही अब मेरी दुनिया है जान
तुझसे ही शुरू होता है मेरा हर अरमान।
17) अब वो मेरी बातों पर मुस्कुराने लगी है,
लगता हैं वो थोड़ा थोड़ा मुझे चाहने लगी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



