Home  लाइफस्टाइल समाचार Shayari In Hindi: टूटते इंसान को हौसला देंगी ये लाइनें, यहां पढ़े...

Shayari In Hindi: टूटते इंसान को हौसला देंगी ये लाइनें, यहां पढ़े मोटिवेशनल शायरियां

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motivational Shayari In Hindi: सफलता हर इंसान को मोटिवेशन देती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी लेकिन असफल इंसान को आगे बढ़ने और प्रेरणा देने के लिए कुछ शब्द जरूरी है। यहां पढ़ें मोटिवेशन से जुड़ी बेहतरीन लाइनें और शायरियां।

सफलता किसी भी इंसान को मोटिवेट करने और आगे बढ़ने के लिए काफी होती है। लेकिन जब इंसान असफल हो जाता है तो उसका हौंसला भी टूट जाता है। ऐसे उसे ऊपर उठाने, सही राह दिखाने और बीच रास्ते में कदम छोड़ देने की बजाय शब्दों के जरिए मोटिवेट करना जरूरी हो जाता है। इन दिनों काफी सारे स्टूडेंट कम नंबर पाकर काफी हताश महसूस कर रहे हैं। अपने आसपास ऐसे स्टूडेंट्स को इन सुंदर शायरियों के जरिए मोटिवेट करें और आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। यहां से चुनें बेहतरीन मोटिवेशनल शायरियां।

  • जब टूटने लगे हौंसला तो बस यह याद रखना

बिना मेहनत के हासिल तख्त ओ ताज नहीं होते

ढूंढ लेना अंधेरे में ही मंजिल अपनी दोस्तों

क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज नहीं होते।

  • मंजिले भी जिद्दी हैं, रास्ते भी जिद्दी हैं

देखते हैं कल क्या होगा, हौंसले भी जिद्दी हैं

  • पढ़ना कभी भी बंद न करें, क्योंकि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती।
  • गुरु केवल आपको शिक्षा दे सकता है उसका उपयोग कैसे करना है यह आपके ऊपर निर्भर करता है।
  • शिक्षक से सवाल करना अच्छी बात है क्योंकि यह आपको ज्ञान के मार्ग की ओर ले जाता है।
  • सफलता का रास्ता विफलता के रास्ते से होकर ही गुजरता है।
  • सफलता का कोई मंत्र नहीं है, यह तो सिर्फ परिश्रम का फल है।
  • अगर आप किसी कार्य को करने का दृढ़ निश्चय कर ले, तो फिर आपको कोई नहीं रोक सकता है।
  • एक बात कि अपने मन में गांठ बांध ले, इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है।
  • सोचने में समय व्यर्थ मत कीजिए, अभी अपना कार्य प्रारंभ कर दें।
  • लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने रास्ते खुद बनाएं…
  • अपने मित्रों का चुनाव संभल कर करें क्योंकि यहीं आपके सुख-दुख में काम आएंगे।
  • जो व्यक्ति छोटे-छोटे कर्मो को भी ईमानदारी से करता है, वही बड़े कर्मो को भी ईमानदारी से कर सकता है।
  • प्रतिभा खाने के नमक से भी सस्ती है . जो चीज एक प्रतिभावान व्यक्ति को सफल व्यक्ति से अलग करती है वो है कठिन परिश्रम |
  • वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे
  • वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे, इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे
  • काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए,

हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए,

यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,

जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए।

  • बेहतर से बेहतर की तलाश करो,

मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो,

  • टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से,

टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो

  • हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है,

जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा!

  • जीतेंगे हम ये वादा करो,

कोशिश हमेशा ज्यादा करो,

किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे,

मजबूत इतना इरादा करो!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN