Source :- LIVE HINDUSTAN
पेनी स्टॉक रहे ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स ने 6 साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयरों ने 6 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। कंपनी ने 2 बार बोनस शेयर भी बांटे हैं।
एक समय पेनी स्टॉक रहे ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड ने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों ने 6 साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयरों ने 6 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर गुरुवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 320 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 594.80 रुपये है।
1 लाख रुपये के ऐसे बन गए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर 20 मार्च 2020 को 3.04 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 20 मार्च 2026 को ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 32,894 शेयर मिलते। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर 23 अप्रैल 2026 को 320 रुपये पर बंद हुए हैं। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से 32,894 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 1.05 करोड़ रुपये के करीब होती।
5 साल में 3544% उछल गया है मल्टीबैगर शेयर
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 3544 पर्सेंट चढ़ गए हैं। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 23 अप्रैल 2021 को 8.78 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 23 अप्रैल 2026 को 320 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों में 1593 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर 878 पर्सेंट उछल गए हैं।
2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स ने जून 2013 में 1:9 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 9 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। मल्टीबैगर कंपनी ने फरवरी 2025 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे हैं। यानी, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2017 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। मल्टीबैगर कंपनी ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स का मार्केट कैप गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को 9600 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 64.36 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 35.64 पर्सेंट है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



