Source :- LIVE HINDUSTAN
Rathi Steel and Power के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी से जुड़ी एक खबर सामने आई है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 900 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
Multibagger Stocks: निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला स्टॉक राठी स्टील एंड पावर (Rathi Steel and Power) के शेयर कल सोमवार को फोकस में रहेंगे। इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले 5 सालों के दौरान 900 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 50 रुपये से भी कम का है।
क्या है वो खबर? (Rathi Steel and Power in News)
17 अप्रैल को दी जानकारी में Rathi Steel and Power ने बताया है कि राठी पावरटेक ब्रांड को ग्रीनप्रो इकोलेबल सर्टिफिकेशन मिला है। यह सर्टिफिकेशन कंपकी को गाजियाबाद यूनिट के लिए मिला है। बता दें, इस खबर के आने के बाद सोमवार को शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।
कंपनी के प्रमोटर ने कहा कि यह सर्टिफिकेशन मिलना अपना पर्यावरण और ग्रीन स्टील के भविष्य के लिए कमिटमेंट को दर्शाता है। हम लगातार अपने सेंटर पर इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। यह हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का मौका है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा पिछले एक साल में कैसा? (Rathi Steel and Power Share Performance)
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Rathi Steel and Power के शेयर बीएसई में 2.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.52 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 24 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। हालांकि, इसके बाद भी Rathi Steel and Power के शेयरों का भाव एक साल में 32 प्रतिशत गिरा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 33.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 13.50 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 185.85 करोड़ रुपये का है। दो साल में यह स्टॉक 64 प्रतिशत टूटा है।
पिछले कुछ सालों की गिरावट के बाद भी पिछले 5 सालों में भी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 924 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 10 साल में यह स्टॉक 506 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 206 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।
लम्बे समय से कंपनी ने नहीं दिया है डिविडेंड (Rathi Steel and Power dividend history)
Rathi Steel and Power ने आखिरी बार निवेशकों को 2011 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.30 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2010 में भी कंपनी ने एक शेयर पर 0.30 रुपये का डिविडेंड दिया था।
सितंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.30 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 58.70 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



