Home व्यापार समाचार LPG के क्या हैं आज के रेट? कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर...

LPG के क्या हैं आज के रेट? कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर क्या बोली सरकार?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price Today: कई जगहों पर लोग अभी भी घबराकर गैस खरीद रहे हैं। सरकार का दावा है कि देश में कहीं एलपीजी सिलेंडर की कमी नहीं है। वहीं, रेट और सप्लाई को लेकर भी एक नया अपडेट है।

LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर एक नया अपडेट है। केंद्र सरकार ने स्टोरेंट, होटल आदि में इस्तेमाल होने वाली गैस यानी कमर्शियल सिलेंडर का डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाकर 70% कर दिया है। दूसरी ओर सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया, “कमर्शियल एलपीजी का डिस्ट्रीब्यूशन भी 70% बढ़ा दिया गया है। कई जगहों पर लोग अभी भी घबराकर गैस खरीद रहे हैं। हमारे पास गैस का पर्याप्त स्टॉक है, किसी भी डीलर के पास गैस खत्म नहीं हुई है। 93% सप्लाई एलपीजी सिलेंडर के ऑथेंटिकेशन कोड से की जा रही है।”

एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹2078.50 है। जबकि, 14.2 किलो वाला सिलेंडर 913 रुपये का। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है। मुंबई में कमर्शियल ₹2031 और घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 का।

कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है। चेन्नई में कमर्शियल ₹2,246.50 और घरेलू सिलेंडर ₹928.50 का है।

यूपी में क्या हैं सिलेंडर के रेट

गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज ₹975 में मिल रहा है जबकि, कमर्शियल ₹2262.5 में। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल ₹2201 का है। आगरा में घरेलू सिलेंडर का रेट ₹924.50 है तो कमर्शियल का ₹2132.5 । कानपुर में घरेलू सिलेंडर के आज के रेट ₹928 हैं, जबकि कमर्शियल के 2099 रुपये।

अन्य प्रमुख शहरों में एलपीजी के आज के रेट

बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है। देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50 है।

इंदौर में घरेलू सिलेंडर ₹941 का है और कमर्शियल ₹2186 का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 2301 रुपये में है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है।

अप्रैल में एलपीजी बिक्री का हाल

अप्रैल महीने में कमर्शियल एलपीजी की बिक्री 1,65,600 टन से अधिक रही, जबकि मार्च में यह लगभग 1,29,500 टन थी। ऑटो एलपीजी की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। अप्रैल में यह 386 टन प्रति दिन पहुंच गई, जबकि साल के पहले दो महीनों में यह 177 टन प्रति दिन थी।

19.5 लाख से अधिक 5 किलो वाले सिलेंडर बिके

1 अप्रैल से अब तक सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19.5 लाख से अधिक 5 किलो वाले सिलेंडर बेचे हैं। इस दौरान 9,080 जागरूकता शिविर लगाए गए, जहाँ 1,46,000 सिलेंडर बिके। पीएनजी के अब तक 5,52,000 से अधिक नए कनेक्शन दे दिए गए हैं, और 6,21,000 नए उपभोक्ता रजिस्टर हुए हैं। अब तक 42,600 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन वापस कर दिए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN