Home व्यापार समाचार KYC अपडेट के बिना अटक जाएगा PF का पैसा, क्लेम रिजेक्शन से...

KYC अपडेट के बिना अटक जाएगा PF का पैसा, क्लेम रिजेक्शन से बचने को अपनाएं ये आसान तरीका

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

EPFO Update: EPFO ने PF KYC अपडेट की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और आसान बना दिया है। अब कर्मचारी UAN पोर्टल के जरिए घर बैठे अपनी जानकारी सुधार सकते हैं। आधार (Aadhaar) और EPF डिटेल्स में मिसमैच PF क्लेम रिजेक्ट होने की बड़ी वजह है, इसलिए सही KYC अपडेट करना बेहद जरूरी है।

अगर आप भी अपने PF (Provident Fund) का पैसा निकालने में देरी या बार-बार क्लेम रिजेक्ट होने की समस्या से परेशान हैं, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। जी हां, क्योंकि EPFO (Employees Provident Fund Organisation) ने KYC अपडेट करने की प्रक्रिया को पूरी तरह आसान और ऑनलाइन बना दिया है। अब आप घर बैठे ही UAN पोर्टल के जरिए अपनी कोई भी डिटेल अपडेट कर सकते हैं, जिससे आपका PF क्लेम बिना किसी रुकावट के जल्दी पास हो सकेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पोर्टल पर KYC अपडेट की सुविधा

दरअसल, PF क्लेम रिजेक्ट होने की सबसे बड़ी वजह आधार (Aadhaar) और EPF रिकॉर्ड में जानकारी का मेल न खाना है। जी हां, कहीं किसी के नाम की स्पेलिंग में हल्की गलती, तो किसी के जन्मतिथि में अंतर या जेंडर की गलत एंट्री जैसी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जिसके चलते आपका क्लेम अटका सकता है। EPFO का सिस्टम इन सभी जानकारियों को आधार डेटा से मिलान करता है और अगर कोई भी मिसमैच मिलता है, तो क्लेम अपने आप रिजेक्ट हो जाता है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए UAN मेंबर पोर्टल पर KYC अपडेट की सुविधा दी गई है।

KYC अपडेट कैसे करें?

अब सवाल है कि KYC अपडेट कैसे करें? इसका प्रॉसेस बेहद आसान है। सबसे पहले UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें। इसके बाद ‘मैनेज’ सेक्शन में जाकर ‘मोडिफाई/चेंज बेसिक डिटेल्स’ विकल्प चुनें। यहां आपको अपने आधार (Aadhaar) से जुड़ी सही जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और जेंडर फिल करना होगा। ध्यान रखें कि जो जानकारी आप भर रहे हैं, वह आधार (Aadhaar) से बिल्कुल मेल खानी चाहिए। इसके बाद अपडेट डिटेल्स (Update Details) पर क्लिक कर दें। आपकी रिक्वेस्ट आपके नियोक्ता (Employer) के पास चली जाएगी, जिसे वह ऑनलाइन अप्रूव करेगा। मंजूरी मिलने के बाद आपकी अपडेटेड जानकारी EPF अकाउंट में दिखाई देने लगेगी।

एक और जरूरी बात यह है कि आपका KYC पूरा होना बेहद जरूरी है। आधार (Aadhaar), PAN और बैंक डिटेल्स सही तरीके से लिंक होनी चाहिए। हालांकि, बैंक अकाउंट और IFSC को आप बिना एम्प्लॉयर अप्रूवर (employer approval) के भी अपडेट कर सकते हैं, लेकिन बाकी बदलावों के लिए एम्प्लॉयर (employer) की मंजूरी जरूरी होती है।

आज के डिजिटल दौर में EPFO ने इस प्रक्रिया को इतना आसान बना दिया है कि अब आपको न तो ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही लंबी फॉर्मैलिटी से गुजरना पड़ता है। अगर आप समय रहते अपना KYC अपडेट कर लेते हैं, तो PF निकालने की प्रक्रिया तेज, आसान और बिना किसी परेशानी के पूरी हो जाती है। इसलिए देर न करें और तुरंत अपने UAN पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल्स चेक और अपडेट करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN