Home मनोरंजन समाचार KSBKBT: नंदिनी से क्या छिपा रहा करण, वीरानी परिवार पर फिर आएगी...

KSBKBT: नंदिनी से क्या छिपा रहा करण, वीरानी परिवार पर फिर आएगी मुसीबत?

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/15/1200x900/KSBKBT_15_04_1776253980301_1776253983984.png

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नोयोना शांतिनिकेतन से बाहर हो गई है। अब तुलसी के बेटे और बहू मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी कराने का प्लान कर रहे हैं। इधर करण और नंदिनी के बीच भी तनाव बढ़ रहा है। 

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। शो में अब तक आपने देखा कि तुलसी ने सबके सामने नोयोना का पर्दाफाश कर दिया है। इतना ही नहीं, तुलसी ने नोयोना को घर से बाहर कर दिया है। शांतिनिकेतन में फिलहाल के लिए खुशियों ने दस्तक दी है। अब तुलसी और मिहिर के बेटे और बहू उन दोनों की दोबारा शादी करने का प्लान कर रहे हैं। क्या होगा इस प्लान का नतीजा।

करण और नंदिनी के बीच बढ़ रहा तनाव

एक तरफ जहां बच्चे मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी का प्लान कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ करण और नंदिनी की शादी में तनाव बढ़ता जा रहा है। करण सबसे छिपाकर किसी से मिलने जाता है। नंदिनी भी उसके पीछे-पीछे जाती है। नंदिनी देखती है कि करण किसी वकील से मुलाकात करता है।

नंदिनी करण से करेगी सवाल

करण उस वकील से मिलकर जा ही रहा होता है कि तभी वो नंदिनी को देख लेता है। नंदिनी से करण पूछता है कि क्या वो उसका पीछा कर रही है। नंदिनी कहती है कि वो उसके पीछे आई है क्योंकि उसे उस पर शक है। इसके बाद वो नंदिनी करण से पूछती है कि वो वकील से क्यों मिला? वो पूछती है कि क्या वो उसे तलाक दे रहा है?

नंदिनी से क्या छिपा रहा है करण

नंदिनी पिछले कुछ वक्त से करण की जासूसी करा रही है। उसे पता चलता है कि करण किसी से मालाबार हिल्स में मिलने जाता है। नंदिनी करण से पूछ लेती है कि आखिर मालाबार हिल्स में कौन है? वो क्या छिपा रहा है? करण नंदिनी से कहता है कि आज वो उसके सारे सवालों का जवाब देगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि करण नंदिनी से क्या छिपा रहा है? क्या शांतिनिकेतन में कोई नई परेशानी दस्तक देने वाली है?

तुलसी मिहिर की दोबारा होगी शादी?

नोयोना के जाने के बाद मिहिर तुलसी को फिर से मनाने की कोशिश में लग गया है। तुलसी और मिहिर को देख सब लोग काफी खुश हैं। मुन्नी शोभा से तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी कराने की बात करेगी। शोभा मुन्नी को कहेगी कि मां केवल अपने बच्चों के लिए घर वापस आई है। मुन्नी शोभा से कहेगी कि मां बच्चों के लिए मिहिर से दोबारा शादी भी तो कर सकती हैं। मुन्नी ये बात कर रही होती है कि तभी तुलसी वहां आ जाएगी। तुलसी को वहां देखकर मुन्नी और शोभा दोनों डर जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN