Home टेक न्यूज़ KitKat के इस रैपर में फोन रखने से गायब हो जाएगा नेटवर्क;...

KitKat के इस रैपर में फोन रखने से गायब हो जाएगा नेटवर्क; कॉल, मैसेज, इंटरनेट सब बंद, जानें क्या है ये नई ट्रिक

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

KitKat का नया ब्रेक मोड रैपर खास टेक्नोलॉजी से मोबाइल सिग्नल, Wi-Fi और कॉल्स को ब्लॉक कर दे रहा है। जानें कैसे काम करता है ये अनोखा ट्रिक और क्यों हो रहा है वायरल।

आज हम स्मार्टफोन से इतने जुड़ चुके हैं कि कुछ मिनट का ब्रेक लेना भी मुश्किल हो गया है। हर थोड़ी देर में नोटिफिकेशन चेक करना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना और कॉल्स-मैसेजेस में उलझे रहना एक आदत बन चुकी है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए KitKat ने एक ऐसा अनोखा आइडिया पेश किया है। KitKat ने “Break Mode” नाम का एक खास रैपर लॉन्च किया है जो फोन के सिग्नल पूरी तरह ब्लॉक कर सकता है। यानी अगर आप अपने फोन को इस रैपर के अंदर रखते हैं, तो कॉल, मैसेज, इंटरनेट सब कुछ बंद हो जाएगा। इससे कंपनी का मकसद साफ है कि लोग जब KitKat खाएं, तो सच में “ब्रेक” लें और फोन से दूर रहें।

ऐसे काम करता है यह KitKat रैपर

इस रैपर की सबसे खास बात है कि यह सिर्फ कागज का पैक नहीं है, बल्कि इसमें खास मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कॉपर, पॉलिएस्टर और पॉलीप्रोपाइलीन की लेयर होती है, जो सिग्नल को अंदर जाने से रोकती है। जब फोन इस रैपर के अंदर होता है, तो वह किसी भी मोबाइल नेटवर्क, Wi-Fi या रेडियो सिग्नल से कनेक्ट नहीं हो पाता। यानी कि फोन पूरी तरह ऑफलाइन हो जाता है, भले ही वह ऑन ही क्यों न हो।

KitKat रेपर के पीछे का साइंस

इस टेक्नोलॉजी के पीछे “Faraday Cage” नाम का साइंस काम करता है। यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसमें खास तरह के मेटल या कंडक्टिव मटेरियल का इस्तेमाल करके एक ऐसा कवर बनाया जाता है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल को ब्लॉक कर देता है। जब कोई सिग्नल इससे टकराता है, तो वह अंदर जाने के बजाय बाहर ही फैल जाता है। इसी वजह से अंदर रखा फोन नेटवर्क पकड़ ही नहीं पाता।

डिजिटल डिटॉक्स का ट्रेंड

आजकल “डिजिटल डिटॉक्स” एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। लोग अपने फोन से थोड़ा दूर रहना चाहते हैं, लेकिन ऐसा कर पाना आसान नहीं होता। KitKat ने इसी समस्या का एक मजेदार और प्रैक्टिकल समाधान देने की कोशिश की है। कंपनी चाहती है कि लोग जब ब्रेक लें, तो सच में ब्रेक लें बिना फोन के। यानी सिर्फ चॉकलेट खाने का ब्रेक नहीं, बल्कि दिमाग को भी आराम देने का मौका।

फिलहाल यह Break Mode रैपर एक तरह का कैंपेन कॉन्सेप्ट है और इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस पर अभी साफ जानकारी नहीं है। हालांकि, इसका आइडिया इतना यूनिक है कि इसे एक प्रोडक्ट के तौर पर भी देखा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN