Source :- LIVE HINDUSTAN
सास-बहू का रिश्ता नोक-झोंक वाला होता है, जिसमें हर दिन कुछ मजेदार होता है। अगर आप ऑफिस-काम के स्ट्रेस में ज्यादा रहते हो तो इन्हें पढ़कर थोड़ी देर के लिए खिलखिलाकर हंस लें।
Jokes In Hindi: सास-बहू का रिश्ता प्यार और तकरार भरा होता है लेकिन जब तक इसमें थोड़ी नोक-झोंक ना हो तो मजा नहीं आता। भारतीय घरों में सास-बहू का रिश्ता जितना भावनाओं से भरा होता है, उतना ही मजेदार भी हो सकता है। कभी नोक-झोंक, कभी हल्की-फुल्की तकरार और कभी प्यार भरी बातें इसी खट्टे-मीठे रिश्ते में छुपी होती है असली हंसी की कहानी। आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे सास-बहू चुटकुले, जो इस रिश्ते के मजेदार पहलू को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाते हैं और पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर ले आएंगे। अगर ऑफिस और घर की स्ट्रेस में बैठे हैं, तो इन चुटकुलों को पढ़कर आप सारी टेंशन भूल जाएंगे।
1- सास: बहू, पड़ोस वाली शर्मा जी की बहू कितनी सीधी है।
बहू: मम्मी जी, मैंने भी शर्मा जी के बेटे को देखा है… तुलना पूरी होनी चाहिए ना!
2- सास: मैंने तुम्हें बेटे की जिम्मेदारी दी थी।
बहू: मम्मी जी, इसलिए तो रोज टाइम पर खाना खिला रही हूं…
वरना ये तो चिप्स खाकर भी खुश हो जाता है।
3- सास: बहू, तुम पूरे दिन फोन में क्या देखती रहती हो?
बहू: मम्मी जी, आपकी ही ट्रेनिंग चल रही है…“सास की बातों पर गुस्सा आए तो शांत कैसे रहें।”
4- सास: बहू, हमारे ज़माने में हम 5 बजे उठ जाते थे।
बहू: मम्मी जी, तब मोबाइल भी नहीं होता था… नींद खुल ही जाती होगी।
5- सास ने बहू से प्यार से पूछा- बहू क्या कर रही हो?
बहू ने जवाब दिया- अपनी सहेलियों को हग-डे विश कर रही हूं,
सास ने फनी अंदाज में कहा- पोते ने भी चड्डी में हग-डे मना लिया है, उधर भी ध्यान दे देना।
6- घर में नई नवेली दुल्हन के आने पर सास ने उसे समझाया- देख बहू, इस घर के नियम-कानून अच्छे से समझ ले।
मुझे इस घर की प्रधानमंत्री, ससुर को राष्ट्रपति, पति को गृहमंत्री और अपनी ननद को योजना मंत्री समझना।
अब तू बोल, तू कौन-सा विभाग लेगी?
बहू ने फटाक से जवाब दिया- मां जी, मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी।
7- सास ने बहू से कहा- सिर में बहुत दर्द हो रहा है.
बहू ने कहा- सिर दर्द होने पर कुछ देर अपनी बेटी से जरूर बात किया करो मां जी।
सास ने हैरानी से पूछा- ऐसा क्यों बहू?
बहू ने जवाब दिया- आपने सुना तो होगा मांजी, जहर ही जहर को मारता है।
8- सास: बहू, तुम काम बहुत आराम से करती हो।
बहू: मम्मी जी, मैं जल्दी नहीं करती, ताकि काम बार-बार करने का मौका मिले।
9- सास: बहू, तुम रसोई में इतनी देर क्यों लगाती हो?
बहू: मम्मी जी, मैं खाना नहीं, प्यार बना रही हूं, थोड़ा टाइम तो लगेगा ही।
10- सास: बहू, तुम हर बात पर मुस्कुरा क्यों देती हो?
बहू: मम्मी जी, क्योंकि गुस्सा करने पर बिजली का बिल ज्यादा आता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


