Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/dhurandhar2_1776786239383_1776786249426.jpgधुरंधर 2 की रिलीज के बाद कई मूवीज रिलीज हुई हैं, लेकिन कोई भी धुरंधर 2 के क्रेज को खत्म नहीं कर पाई है। अब फिल्म ने जानें 34वें दिन कितने करोड़ की कमाई कर ली है।
Dhurandhar 2 Box Office : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 19 मार्च को रिलीज हुई थी। आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई हुई है। कई फिल्में इस बीच रिलीज हुई हैं, लेकिन धुरंधर ने अभी तक हार नहीं मानी है। बीच में फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी, लेकिन वीकेंड पर फिर फिल्म ने लंबी उछाल मारी। अब धुरंधर 2 के मंगलवार के कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है तो जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ कमाए हैं।
फिल्म की रिलीज को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है और इसके बावजूद फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपनी जगह बनाए रख रही है और कमाई भी जारी रख रही है। अब सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को यानी कि 34वें दिन धुरंधर 2 ने 1.47 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म ने भारत में टोटल नेट 1,118.76 करोड़ कमाए हैं। वहीं ग्रॉस फिल्म ने 1,339.20 करोड़ की कमाई की है।
देखें वीकली फिल्म ने कितनी कमाई की है
| वीकली | कलेक्शन |
|---|---|
| पहला हफ्ता | 674.17 करोड़ |
| दूसरा हफ्ता | 263.65 करोड़ |
| तीसरा हफ्ता | 110.60 करोड़ |
| चौथा हफ्ता | 54.70 करोड़ |
| टोटल | 1,118.76 करोड़ |
धुरंधर 2 की स्टोरी
धुरंधर 2 की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान की ल्यारी गैंग में शामिल होकर उनका ही खात्मा करता है। धुरंधर में जहां फिल्म की कहानी दिखाई थी कि कैसे रणवीर का किरदार जसकिरत वहां रहकर भारत के दुश्मनों को खत्म करता है।
वहीं धुरंधर 2 में बैक स्टोरी पर ज्यादा फोकस किया है कि कैसे जसकिरत स्पाई बनता है जो कि काफी इमोशनल स्टोरि होती है। फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंदौर भी हैं।
धुरंधर ने कितने करोड़ कमाए थे
धुरंधर के पहले पार्ट धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1,307.35 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और इस साल फरवरी के एंड तक थिएटर में कमाल करती रही थी।
धुरंधर 2 की वजह से बदली थी भूत बंगला की डेट
बता दें कि धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कमाल की वजह से भूत बंगला की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था। पहले फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की धमाकेदार कमाई को देखते हुए मेकर्स ने अनाउंस किया कि वे फिल्म की सक्सेस से काफी खुश हैं, लेकिन डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है कि दोनों फिल्मों को अपना-अपना समय मिलना चाहिए इसलिए वे अब भूत बंगला को 17 अप्रैल को रिलीज करेंगे। वहीं भूत बंगला का एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू भी रखा गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



