Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 BO Day 38: वीकेंड में ‘धुरंधर 2’ ने लगाई दहाड़,...

Dhurandhar 2 BO Day 38: वीकेंड में ‘धुरंधर 2’ ने लगाई दहाड़, शनिवार को कर डाली धुंआधार कमाई

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/25/1200x900/hi11_1774509547014_1777137660431.jpg

 ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। ‘धुरंधर 2’ की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ टक्कर देने के लिए आ गई है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 38: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ हर दिन अपना जलवा दिखा रही है। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है। ‘धुरंधर 2’ ने अपना ऐसा जलवा दिखाया कि इसके सामने कई बड़ी फिल्में फीकी पड़ गईं। 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘धुरंधर 2’ की चर्चा भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी हो रही है। फिल्म के रिलीज को आज 37 दिन हो गए हैं। हालांकि, वीकडेज में इसकी रफ्तार काफी धीमी नजर आई थी। वहीं, इसने वीकेंड में फिर से दहाड़ लगाई है। ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ के शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘धुरंधर 2’ ने 38वें दिन कितना कमा लिया है।

‘धुरंधर 2’ ने फिर दिखाया दम

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। ‘धुरंधर 2’ की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ टक्कर देने के लिए आ गई है। इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ ने शानदार कमाई की। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज यानी शनिवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। Sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने शनिवार को खबर लिखने तक 2.95 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 37 दिन का कलेक्शन भारत में 1,127.14 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

वीक 1 674.17 करोड़ रुपये
वीक 2 263.65 करोड़ रुपये
वीक 3 110.60 करोड़ रुपये
वीक 4 54.70 करोड़ रुपये
वीक 5 19.52 करोड़ रुपये
डे 37 1.55 करोड़ रुपये
डे 38 2.95 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 1,127.14 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN