Home मनोरंजन समाचार Dacoit Box Office Collection Day 4: ‘धुरंधर 2’ की दहाड़ से डरी...

Dacoit Box Office Collection Day 4: ‘धुरंधर 2’ की दहाड़ से डरी अनुराग कश्यप की ‘डकैत’, सोमवार को हुई इतनी कमाई

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/13/1200x900/Dacoit_Box_1775922494149_1775922498864_1776100169752.jpg

रिलीज के साथ ही अनुराग कश्यप की इस फिल्म का सामना आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के साथ है। ऐसे में अब फिल्म के पहले सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था।

Dacoit Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में मूवी के रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से बज बना हुआ है। ऐसे में ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष लीड रोल में हैं। वहीं, आज फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के पहले सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘डकैत’ ने चौथे दिन कितना कमाया।

वीकेंड आते ही फिर से धीमी पड़ी ‘डकैत’ की रफ्तार

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का निर्देशन शैनेल देव ने किया है। वहीं, ये फिल्म आदिवि शेष के लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है। इस मूवी को तेलुगु और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाया गया है। मूवी में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, रिलीज के साथ ही अनुराग कश्यप की इस फिल्म का सामना आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के साथ है। ऐसे में अब फिल्म के पहले सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ ने चौथे दिन खबर लिखने तक 2.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब ‘डकैत’ का भारत में कलेक्शन 21.81 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों के बदलने की उम्मीद है।

डे वाइज देखें ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का कलेक्शन

डे 1 6.55 करोड़ रुपये
डे 2 6.85 करोड़ रुपये
डे 3 6.40 करोड़ रुपये
डे 4 2.01 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 21.81 करोड़ रुपये

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बारे में और जानें

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ की बात करें तो, इसकी कहानी एक गहरे इमोशन और संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक गुस्से से भरा कैदी अपनी पूर्व-प्रेमिका से बदला लेने की कोशिश करता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ दूसरी फिल्मों के गदर की वजह से इसकी रिलीज की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। भारत में, ‘डकैत’ के एडवांस टिकटों की बिक्री काफी धीमी रही। रिलीज से ठीक दो दिन पहले, फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म BookMyShow पर केवल 25,000 टिकट ही बेच पाई।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN