Source :- LIVE HINDUSTAN
DA Hike 2026 Latest updates: DA में 2% तक की संभावित बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने ₹360 से लेकर ₹7,500 तक का इजाफा हो सकता है। यह बढ़ोतरी CPI-IW के आधार पर तय होती है और 1 जनवरी 2026 से लागू होकर एरियर के साथ मिलेगी। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
DA Hike 2026 Latest updates: सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता यानी DA (Dearness Allowance) बढ़ोतरी को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस बार भले ही घोषणा में थोड़ी देरी हुई हो, लेकिन अच्छी खबर यह है कि DA हाइक पूरी तरह तय मानी जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बार DA में करीब 2% तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कुल DA करीब 60% या उससे थोड़ा ऊपर पहुंच सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इससे आपकी सैलरी में कितना फर्क पड़ेगा, तो इसका जवाब आपके बेसिक पे पर निर्भर करता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
उदाहरण के तौर पर अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो आपको हर महीने 360 रुपये से 540 रुपये तक का फायदा हो सकता है। वहीं, 29,200 रुपये बेसिक वालों को 584 रुपये से 876 रुपये तक का फायदा मिलेगा। जैसे-जैसे सैलरी बढ़ती है, वैसे-वैसे DA का असर भी ज्यादा दिखता है। इसीलिए, 56,100 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को ₹1,100 से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जबकि 2.5 लाख रुपये बेसिक सैलरी वालों को हर महीने 5,000 रुपये से 7,500 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है।
दरअसल, DA बढ़ोतरी कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं होता, बल्कि यह एक तय फॉर्मूले के आधार पर तय होता है। इसे CPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है। जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती है, DA भी उसी हिसाब से बढ़ाया जाता है, ताकि कर्मचारियों की खरीदारी क्षमता बनी रहे।
DA में देरी क्यों?
अब सवाल यह भी है कि इस बार देरी क्यों हुई? आमतौर पर DA की घोषणा मार्च में हो जाती है, लेकिन 2026 में यह प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही है। इसकी मुख्य वजह प्रशासनिक प्रक्रियाएं और 8th पे कमीशन (8th Pay Commission) की तैयारी मानी जा रही है। हालांकि, यह देरी केवल तकनीकी है, किसी भी तरह का नीतिगत बदलाव नहीं है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस देरी से कर्मचारियों का कोई नुकसान नहीं होगा। DA बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी और जो भी महीनों का अंतर है, उसका एरियर (बकाया) भी कर्मचारियों को मिल जाएगा, यानी एक साथ अच्छी-खासी रकम मिलने की उम्मीद है।
भले ही DA हाइक छोटी दिखे, लेकिन यह हर महीने आपकी सैलरी में स्थायी बढ़ोतरी लाती है और साल भर में यह एक अच्छा अतिरिक्त इनकम बन जाती है। इसलिए सरकारी कर्मचारियों के लिए यह अपडेट राहत भरी खबर है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को थोड़ा और मजबूत करेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



