Home मनोरंजन समाचार ‘CM विजय को जज करना जल्दबाजी’, कमल हासन ने नए मुख्यमंत्री के...

‘CM विजय को जज करना जल्दबाजी’, कमल हासन ने नए मुख्यमंत्री के लिए मांगा 6 महीने का समय

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/17/1200x900/ANI-20260516346-0_1778945219974_1778945230189_747add08-1ac9-44b6-92a5-d40c71ff9f40_1779030854898_c9b3e385-63fe-4923-b553-8ab54b4ff4fe.jpg

साउथ एक्टर विजय के तमिलनाडु के सीएम बनते ही एक्टर और मक्कल नीधि मय्यम के चीफ कमल हासन ने उन्हें 6 महीने का समय देने की बात कही है। कहा है कि विजय और उनकी टीम के काम को जज करना जल्दबाजी होगी।

साउथ एक्टर विजय अब तमिलनाडु के नए सीएम बन गए हैं। हाल में एक्टर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अब राज्य में अपने तरीके से काम शुरू कर चुके हैं। इस बीच साउथ एक्टर और मक्कल नीधि मय्यम के चीफ कमल हासन ने भी अपने राज्य के नए सीएम से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की थी। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थीं। अब कमल हासन ने नए सीएम विजय को 6 महीने का समय देने की बात कही है। एक्टर ने कहा कि विजय के काम को अभी जज करना जल्दबाजी होगी।

कमल हासन ने की सीएम विजय के लिए 6 महीनों के समय की मांग

मदुरै मीडिया के साथ बातचीत में कमल हासन ने कहा कि वो लोगों से अपील करते हैं कि नई सरकार को इतनी जल्दी जज नहीं करें। नए सीएम विजय और उनकी टीम को समय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पद पर आते ही सीएम विजय के काम को जज करना जल्दबाजी होगी। एक्टर ने कहा कि सीएम विजय को 6 महीने का समय दिया जाना चाहिए।

नए लोगों पर विश्वास जताने की बात कही

आगे कमल हासन ने ये भी जहा कि पॉलिटिक्स में आने वाले नए लोगों को शक की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में नए लोगों का आना कोई असामान्य बात नहीं है। भारत जब आजाद हुआ था तब भी सभी मंत्री नए थे। इसलिए नए लोगों को कम नहीं समझना चाहिए और न ही उनसे ज्यादा उम्मीद रखनी चाहिए। कमल हासन ने नए सीएम विजय को अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।

मुलाकात के बाद शेयर किया था ये पोस्ट

बता दें, कमल हासन ने बीते शनिवार यानी 16 मई को सीएम विजय से मुलाकात की थी। इस ,मुलाकात की तस्वीर उन्होंने शेयर करते हुए लिखा था, ‘आज मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, भाई विजय से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तमिलनाडु के विकास के लिए अपने सपने साझा किए हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने जो प्यार और विनम्रता दिखाई उससे मेरा दिल गर्व से भर गया है। आगे कमल हासन ने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री जो कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रही है उसके समर्थन और सहयोग की जरूरत पर सर्कार के आगे 6 मांगे रखी हैं। आशा है आगे ये काम होंगे।’

विजय ने हिलाई सत्ता

बता दें, एक्टर से नेता बने विजय ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव से तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव कर दिया है। दो स्थापित पार्टियों DMK और AIADMK को कड़ी चुनावी चुनौती दी थी और अब सीएम की गद्दी पर बैठ गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN