Home मनोरंजन समाचार Box Office: 100 करोड़ से अब भी दूर राजा शिवाजी, रितेश की...

Box Office: 100 करोड़ से अब भी दूर राजा शिवाजी, रितेश की फिल्म ने हिंदी और मराठी भाषा में की कितनी कमाई?

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/14/1200x900/raja_shivaji_box_office_day_1_1778780260173_1778780264345_0aff54a7-e40a-4889-9c5d-20430be5b0b4.png

Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। फिल्म अब भी 100 करोड़ के आंकड़े से दूर है। आज गुरुवार को भी फिल्म ने कोई खास कलेक्शन नहीं किया है। 

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाई है। रितेश देशमुख की राजा शिवाजी एक ऐतिहासिक पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 76.95 करोड़ हुआ है।

रितेश देशमुख की फिल्म ने आज कितनी की कमाई

sacnilk.com के मुताबिक, आज यानी 14 मई को फिल्म ने भारत में 1.90 करोड़ की कमाई की है। बुधवार को भी फिल्म का कलेक्शन 1.90 करोड़ ही था। मतलब, आज और कल फिल्म की कमाई में कोई फर्क नहीं आया है। आज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा गुरुवार था।

रितेश देशमुख की फिल्म ने पहले हफ्ते 52.65 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, आज फिल्म का दूसरा हफ्ता पूरा हुआ है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 24.30 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 76.95 करोड़ हो गया है।

हिंदी और मराठी भाषा में कमाई

रितेश देशमुख की ये फिल्म हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई है। हिंदी भाषा के मुकाबले ये फिल्म मराठी भाषा में ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही है। हिंदी भाषा में फिल्म ने 14 दिन में 22.40 करोड़ की कमाई की है। वहीं, मराठी भाषा में फिल्म ने54.55 करोड़ की कमाई की है।

राजा शिवाजी: आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

मराठी भाषा में ऑक्यूपेंसी: राजा शिवाजी के मराठी भाषा में सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 7.43 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 17 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 16.71 पर्सेंट रही। रात के शोज का डेटा अभी रिलीज नहीं किया गया है। इस तरह मराठी भाषा में शोज की टोटल ऑक्यूपेंसी 13.71 पर्सेंट रही।

हिंदी भाषा की ऑक्यूपेंसी: हिंदी भाषा में सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी बेहद कम रही। सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 4.08 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 10.08 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 14 पर्सेंट रही। इस तरह हिंदी भाषा में शोज की टोटल ऑक्यूपेंसी 10.70 पर्सेंट रही।

फिल्म में नजर आए हैं ये सितारे

राजा शिवाजी में एक्टिंग के साथ-साथ रितेश देशमुख ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN