Home व्यापार समाचार Bonus Share News: 1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में बंट...

Bonus Share News: 1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट अब ज्यादा दूर नहीं

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Anlon Healthcare Ltd के शेयर अगले हफ्ते एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे। कंपनी एक शेयर पर एक शेयर बोनस दे रही है। 

Bonus Share Updates: Anlon Healthcare Ltd ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी अगले कुछ दिन में एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में …

5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है स्टॉक (Anlon Healthcare Ltd Stock Split Details)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 24 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

1 शेयर पर मिलेंगे 1 शेयर फ्री (Anlon Healthcare Ltd Bonus Issue Details)

कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 24 अप्रैल की ही तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी एक ही दिन एक्स-स्प्लिट और एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Anlon Healthcare Ltd Share Performance)

शुक्रवार को Anlon Healthcare Ltd के शेयर बीएसई में 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 142.20 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले दो हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में Anlon Healthcare Ltd के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 172 रुपये और 52 वीक लो लेवल 86.98 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 755 करोड़ रुपये का है।

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.68 प्रतिशत है। मार्च तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार पब्लिक के पास 47.32 प्रतिशत हिस्सा है। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयरोह होल्डिंग्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा? (Anlon Healthcare Ltd Results)

बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी का रेवन्यू दिसंबर तिमाही में 35.58 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.15 करोड़ रुपये रहा है। सितंबर तिमाही की तुलना में कंपनी के रेवन्यू और नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN