Home मनोरंजन समाचार Bhooth Bangla Day 6 LIVE: ‘भूत बंगला’ का डे 6 का कलेक्शन,...

Bhooth Bangla Day 6 LIVE: ‘भूत बंगला’ का डे 6 का कलेक्शन, फिल्म ने कुल कितनी कमाई की है?

40
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/22nd_april_BB_BO_1776830870799_1776830875250.jpg

Bhooth Bangla Day 6 Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ की फिल्म का डे 6 का शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आने लगा है। आज फिल्म की कमाई 80 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का आज बॉक्स ऑफिस पर सातवां दिन (डे 6) है। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार के दिन फिल्म का कलेक्शन 80 करोड़ रुपये के करीब पहुंचेगा। अब ऐसा होता है या नहीं, ये जानने के लिए आप हमारा लाइव आर्टिकल पढ़ते रहिए। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फिल्म के कलेक्शन का हर एक घंटे में अपडेट देते रहेंगे। (ये भी पढ़ें: धुरंधर-2 को बाहुबली-2 को मात देने के लिए चाहिए 26.3 करोड़, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा-2 से इतना पीछे)

Bhooth Bangla Day 6 LIVE Updates

बॉक्स ऑफिस का डेटा देने वाली वेबसाइट Sacnilk पर ‘भूत बंगला’ का डे 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आना शुरू हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने बुधवार के दिन कितनी कमाई की है।

सुबह 9 बजे तक – 0.08 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक – 0.16 करोड़ रुपये

नोट: यहां हर एक घंटे में डेटा अपडेट होगा।

‘भूत बंगला’ का डे वाइज कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 72.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने किस दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे 0 3.75 करोड़ रुपये
डे 1 12.25 करोड़ रुपये
डे 2 19 करोड़ रुपये
डे 3 23 करोड़ रुपये
डे 4 6.75 करोड़ रुपये
डे 5 7.65 करोड़ रुपये
डे 6 0.16 करोड़ रुपये (लाइव)
कुल कलेक्शन 72.91 करोड़ रुपये (लाइव)

‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 5 तक ‘भूत बंगला’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से 31.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस से 86.62 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 118.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ओटीटी पर कब आएगी ‘भूत बंगला’?

8 वीक रूल के हिसाब से फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ हफ्तों बाद ओटीटी पर दस्तक देती हैं। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में आई थी। मतलब अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मई के अंत या जून की शुरुआत में आएगी।

कैसी है फिल्म?

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी, तबू, मिथिला पालकर जैसे कलाकार हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को 3.5 रेटिंग दी है। दरअसल, फिल्म की कास्टिंग में गड़बड़ी, बैकग्राउंड म्यूजिक की कमी, कमजोर कहानी और हॉरर के एप्सेंस की वजह से फिल्म लोगों को इम्प्रेस कर पाने में नाकामयाब हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN