Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/25/1200x900/bhoot_bangla_1776348284029_1776348284473_1777134733574.jpgअक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की ‘भूत बंगला’ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच थिएटर में दस्तक दी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है।
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक्शन फिल्मों के लिए ही नहीं कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जानें जाते हैं। फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ जब भी अक्षय कुमार ने हाथ मिलाया, उन्होंने धमाल ही मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी साथ आई है। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की ‘भूत बंगला’ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच थिएटर में दस्तक दी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ ने दूसरे हफ्ते में शानदार एंट्री की है। तो चलिए देखते हैं कि ‘भूत बंगला’ ने 9वें दिन इसने कितना कमा डाला?
शनिवार को ‘भूत बंगला’ ने काटा बवाल
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। ‘भूत बंगला’ के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। कई सालों के बाद ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस को शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने पेड प्रीव्यू का 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके 9वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने खबर लिखने तक 9.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ‘भूत बंगला’ का 9 दिनों का कलेक्शन भारत में 100.13 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन
| पहला हफ्ता | 84.40 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 8 | 5.75 करोड़ रुपये |
| डे 9 | 9.98 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 100.13 करोड़ रुपये |
फिल्म ‘भूत बंगला’ की कास्ट
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



