Home मनोरंजन समाचार Bhoooth Bangla Day 3 Live Update: अक्षय कुमार की फिल्म का तीसरा...

Bhoooth Bangla Day 3 Live Update: अक्षय कुमार की फिल्म का तीसरा दिन, कैसा है बॉक्स ऑफिस पर हाल?

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/19/1200x900/bhoot_bangla_day_3_live_update_01_1776571085087_1776571094720.png

Bhooth Bangla Live Update Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आज फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। यहां पढ़ें तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस शुरुआत। 

Bhooth Bangla Latest Update, Day 3 Live: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आज फिल्म का तीसरा दिन है। फिल्म की अबतक की कमाई 35 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई है। 17 अप्रैल को रिलीज से पहले 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज में फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 19 करोड़ की कमाई की। फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 35 करोड़ की कमाई की है।

भूत बंगला की कास्ट और डायरेक्टर

भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के बहाने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लगभग 14 सालों बाद साथ वापस आई है। फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, मिथिला पालकर और असरानी जैसे कलाकार नजर आए हैं। भूत बंगला असरानी की आखिरी फिल्म है। उनका निधन पिछले साल अक्टूबर के महीने में हो गया था।

तीसरे दिन से क्या है उम्मीद?

अक्षय कुमार की फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज मिले हैं। फिल्म को कई लोग पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आज यानी रविवार के दिन लोग फिल्म को देखने जा सकते हैं। अक्षय कुमार की फिल्म आज 20 करोड़ या उससे अधिक की कमाई कर सकती है। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई का अपडेट आप यहां सुबह 8 बजे से चेक कर सकते हैं-

Bhooth Bangla Day 3 Box Office Collection Live Update

सुबह 10 बजे: इस हॉरर कॉमेडी ने शनिवार को सुबह 10 बजे तक 83 लाख की कमाई कर ली है।

सुबह 9 बजे: अक्षय कुमार की फिल्म ने अबतक 52 लाख की कमाई कर ली है।

सुबह 8 बजे: भूत बंगला की तीसरे दिन की शुरुआत 26 लाख रुपये से हुई है।

भूत बंगला भारत में कमाई (नेट कलेक्शन)
डे 0 3.75 करोड़
डे 1 12.25 करोड़
डे 2 19 करोड़

अक्षय कुमार की फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म का नाम पहले दिन का कलेक्शन
जॉली एलएलबी 3 (2025) 12.50 करोड़
हाउसफुल 5 (2025) 24.00 करोड़
केसरी चैप्टर 2 (2025) 7.75 करोड़
स्काई फोर्स (2025) 12.25 करोड़
भूत बंगला (2026) 12.25 करोड़

भूत बंगला का अबतक का वर्ल्डलवाइड कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन दुनियाभर में 18.50 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन दुनियाभर में 60.50 करोड़ का हो गया है।

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्में

इस फिल्म से पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी भूल भुलैया, दे दना दन, गरम मसाला और हेरा फेरी जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। परेश रावल भी इन सभी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इस फिल्म के बाद प्रियदर्श और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म हैवान में साथ काम करेगी। फिल्म अपने प्रोडक्शन स्टेज में है। हैवान में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN