Source :- LIVE HINDUSTAN
Bajaj Auto Ltd Buy Back updates: बजाज ऑटो लिमिटेड ने एक बार फिर बायबैक की तैयारी कर ली है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 6 मई को है। बता दें, दो साल पहले ही ऑटो कंपनी ने बायबैक किया था।
Bajaj Auto Ltd Buy Back updates: देश की चर्चित ऑटो कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने आज 30 अप्रैल को बायबैक से जुड़ी बड़ी खबर दी है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 6 मई को होगी। जिसमें बायबैक पर फैसला किया जाएगा। कंपनी दो साल के बाद फिर से बायबैक करने जा रही है। इससे पहले आखिरी बार कंपनी ने मार्च 2024 में बायबैक किया था। बता दें, 2024 में कंपनी ने 10,000 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बायबैक किया था।
एक्सपर्ट्स बुलिश (Bajaj Auto Ltd Share target price)
ब्रोकरेज हाउस बोफा सिक्योरिटीज ने हाल ही में बजाज ऑटो के शेयरों को BUY टैग दिया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 10,700 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।
बजाज ऑटो के शेयरों में तेजी (Bajaj Auto Ltd share today)
Buyback से जुड़ी खबर सामने आने के बाद बजाज ऑटो लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर बीएसई में आज गुरुवार को 9539.05 रुपये के स्तर पर खुला था। लेकिन कुछ देर के बाद कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 10,044.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 10186.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7556.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2.79 लाख करोड़ रुपये का है।
कंपनी की बिक्री कैसी? (Bajaj Auto Ltd sales)
फरवरी के आंकड़ों के अनुसार बजाज ऑटो ने दी जानकारी में बताया है कि घरेलू स्तर पर थ्री व्हीलर्स सेल्स में पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बजाज ऑटो के शेयरों का प्रदर्शन? (Bajaj Auto Ltd share performance)
1 साल में यह ऑटो स्टॉक निवेशकों को 24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 125.54 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में ऑटो स्टॉक का भाव 302 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 200 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में अधिक है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी (Bajaj Auto Ltd dividend history)
पिछले साल बजाज ऑटो लिमिटेड ने निवेशकों को एक शेयर पर 210 रुपये का डिविडेंड दिया था। उससे पहले 2024 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 80 रुपये का डिविडेंड बांटा था। बता दें, 2023 में कंपनी की तरफ से 140 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



