Home  लाइफस्टाइल समाचार AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत? जानिए बिजली बिल...

AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत? जानिए बिजली बिल बचाने का आसान तरीका

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई लोगों का ऐसा मानना है कि पंखा और AC एक साथ चलाने पर कमरा ठंडा नहीं होता और बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। जबकि ये बात बिल्कुल भी सच नहीं है, एसी और पंखा बेस्ट फ्रेंड है, जो आपका बिल कम करेंगे और रूम भी चिल्ड कर देंगे।

गर्मी के मौसम में कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए लोग अक्सर AC और पंखा एक साथ चला लेते हैं। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या AC और फैन को साथ चलाना सही है या इससे बिजली का बिल ज्यादा आता है। कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि पंखा चलाने से AC पर दबाव बढ़ता है और मशीन खराब हो सकती है। लेकिन सच इसके बिल्कुल उलट है। AC और पंखा एक-दूसरे के दुश्मन नहीं, बल्कि अच्छे साथी हैं। अगर इन्हें सही तरीके से साथ इस्तेमाल किया जाए तो कमरा जल्दी ठंडा होता है, AC पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता और बिली की खपत भी कम हो जसकती है।

कूलिंग क्यों नहीं होती

गर्मियों में कमरा काफी गर्म रहता है और ऐसे में अगर आप एसी 16-21-24 पर चलाते हैं, तो उस पर लोड ज्यादा पड़ता है और कूलिंग मन-मुताबिक नहीं होती। जब एसी पर लोड बढ़ेगा तब बिजली की खपत भी होगी और यही कारण है कि आपका बिल ज्यादा आता है।

एसी-पंखा साथ चलाने से क्या होगा?

मान लीजिए कि आपने सिर्फ एसी चलाया हुआ है, जो कमरे की हवा को धीरे-धीरे ठंडा कर रहा है। इस प्रोसेस में समय लगेगा और करीब आधे-1 घंटे के बाद कमरा ढंग से ठंडा होगा। अगर फौरन चिल्ड करना चाहेंगे तो एसी को लो टेंपरेचर पर रखना पड़ेगा। लेकिन अगर आप साथ में 2-3 नंबर पर पंखा चला लेते हैं, तो ये कमरे की कोने-कोने की हवा को ठंडा करने में जल्दी मदद करेगा। अगर आप 24 नंबर पर एसी चला रहे हैं और साथ में 3 नंबर पर पंखा, तो कमरा जल्दी ठंडा होगा और एसी पर ज्यादा लोड नहीं आएगा।

बिजली बिल कैसे बचेगा

जब आप कम स्पीड में एसी चलाएंगे तो बिजली का बिल खुद ही कम आएगा और एयर कंडीशनर की मशीन पर लोड भी कम पड़ेगा। पंखे के साथ आप एसी का टेंपरेचर 24-25-26 पर रख सकते हैं और ऐसे में आपका रूम बिल्कुल चिल्ड हो जाएगा।

रात में सुकून की नींद

कई लोग एसी रातभर चलाते हैं, तो कमरे में नमी बनी रहती है या अजीब सी महक के कारण सो नहीं पाते। पंखा साथ में चलाते हैं, तो एसी से कमरे में नमी नहीं होगी और चैन की नींद आएगी। पंखे की हवा से एसी कमरे को कुछ ही देर में ठंडा कर देगा और नमी गायब हो जाएगी।

कूलिंग टिप्स

अगर आपका कमरा काफी बड़ा है, तब आप ये तरीका अपनाकर देखें। अगर कमरा छोटा। ये दोनों चीजें आपको बेहतर कंफर्म और बैलेंस्ड है, तो एसी को 22 पर सेट करके कुछ देर के लिए चलाएं और पंखा बंद रखें। इसके बाद हल्का पंखा चलाकर एसी का टेंपरेचर कम करें। साथ ही एसी चलाने से पहले कमरे की खिड़कियां, दरवाजे बंद करें, जिससे हवा बाहर न जाएं और कमरा जल्दी कूल होकूलिंग देंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN