Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/17/1200x900/aalam_bhai_chai_1779029537757_1779029541438_65e53d97-562e-4e88-b323-c96f428e7ea6.pngधुरंधर में आपको आलम भाई की चाय की दुकान तो याद ही होगी? अब उस दुकान की असली लोकेशन पता चल गई है। वो दुकान कोई सेट का पार्ट नहीं थी, बल्कि भारत के इस शहर में है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से आपको आलम भाई और उनकी चाय की दुकान तो याद ही होगी? अगर आप सोच रहे हैं कि वो चाय की दुकान कोई सेट है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल, वो चाय की दुकान कोई सेट नहीं बल्कि लेह की एक चाय की दुकान है। एक बाइकर ने इस चाय की दुकान की असली लोकेशन ढूंढ निकाली है। ये चाय की दुकान लेह में है। ये दुकान असल में बिल्कुल वैसी दिखती है जैसे फिल्म में दिखाई गई है।
मिल गई आलम भाई की दुकान
its_naturemoto नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इस चाय की लोकेशन को ढूंढ निकाला है। उन्होंने इस दुकान की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- धुरंधर वाली चाय की दुकान। its_naturemoto एक बाइकर और बिजनेसमैन हैं। वो पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से आते हैं।
ऑर्डर करनी पड़ती हैं दो चाय
its_naturemoto ने जो वीडियो अपलोड किया है उसमें उन्होंने कहा, “लेह की मार्केट में एक ऐसी दुकान मिल गई जहां अंदर बैठने के लिए आज दो चाय लेनी पड़ीं। देखते ही पहचान गया था कि ये तो वही धुरंधर वाली दुकान है। मैं आया था घूमने लेह, और मार्केट में शॉपिंग करने निकला तो अचानक मेरी आंखें उस दुकान पर पड़ीं जिसका नाम था वॉसमा बट्ट। अंदर जाते साथ ही मैंने धुरंधर वाले वाइब्स ले लिए। यहां अकेले आना तो मना नहीं है, बस शर्त ये है कि यहां पर दो चाय लेनी पड़ेंगी। एक अपने लिए और एक इस जगह का एहसास लेने के लिए। अगर लेह आकर यहां दो चाय नहीं लीं, तो समझो धुरंधर वाली फील रह गई।”
क्या है इस दुकान का असली नाम?
इस वीडियो में दुकान के असली नाम की भी डिटेल छपी है। दुकान के बाहर लिखा है- धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 की शूटिंग एसएच खान रेस्तरां में हुई है। ये वही दुकान है जहां गौरव गेरा के किरदार आलम भाई के मरने के बाद रणवीर सिंह उन्हें याद करते हुए दो चाय मंगवाते हैं। इस दुकान के अंदर गौरव गेरा और रणवीर सिंह के उस सीन की तस्वीरें भी लगी हैं। दुकान जैसी फिल्म में दिखाई गई है, बिल्कुल वैसी ही हरे रंग की है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। कमेंट करने वालों में गौरव गेरा का नाम भी शामिल है। उन्होंने हार्ट इमोजी बनाकर इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। वहीं, एक यूजर ने पूछा कि यहां चाय नमकीन मिलती है या मीठी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब तो इस दुकान पर लोगों की लाइन लग जाएगी। एक ने लिखा- एक चाय अपने लिए और दूसरी आलम भाई की आत्मा के लिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



