Home मनोरंजन समाचार Raja Shivaji BO Day 16: वीकेंड में फिर चला ‘राजा शिवाजी’ का...

Raja Shivaji BO Day 16: वीकेंड में फिर चला ‘राजा शिवाजी’ का जादू, शनिवार छापे इतने करोड़

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/16/1200x900/Raja_Shivaji__1777313421882_1777313444672_1778953820538_1f11df1f-3ae3-4dd7-850b-b01b70568b0e.jpg

रितेश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कमाई कर रही है। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।’राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट रही हैं। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों ने काफी इंतजार किया था। ‘राजा शिवाजी’ में रितेश के अलावा कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं। रितेश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कमाई कर रही है। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।’राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आई हैं। ऐसे में अब ‘राजा शिवाजी’ के तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

‘राजा शिवाजी’ ने शनिवार को की शानदार कमाई

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन सहित तमाम सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया। ‘राजा शिवाजी’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ की कमाई की थी।’राजा शिवाजी’ ने पहले हफ्ते 52.65 करोड़ कमाए। वहीं, दूसरे हफ्ते मूवी ने 24.30 करोड़ रुपये अपनी झोली में भरे। वहीं, अब इसके तीसरे शनिवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने 16वें दिन 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ‘राजा शिवाजी’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 81.10 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘राजा शिवाजी’ का कलेक्शन

डे 1 11.35 करोड़ रुपये
वीक 1 52.65 करोड़ रुपये
वीक 2 24.30 करोड़ रुपये
डे 15 1.45 करोड़ रुपये
डे 16 2.70 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 81.10 करोड़ रुपये

फिल्म राजा शिवाजी में नजर आए हैं सितारे

रितेश देशमुख में इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। रितेश और जेनेलिया के अलावा फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त, सिद्धार्थ जाधव, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और भाग्यश्री नजर आई हैं। फिल्म में सभी सितारे अपने काम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN