Home मनोरंजन समाचार Splitsvilla X6 Winner: कुशल और कायरा ने जीता यह सीजन, घर ले...

Splitsvilla X6 Winner: कुशल और कायरा ने जीता यह सीजन, घर ले गए इतने लाख की प्राइज मनी

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/17/1200x900/Kushal_and_Kaira_1778981504393_1778981508157_ec6f1216-c8d1-40df-9afa-3df59d21632c.jpg

Splitsvilla X6 Winner: योगेश और रुरु को हराकर कुशल और कायरा ने स्प्लिट्सविला एक्स6 के विनर की ट्रॉफी और प्राइज मनी अपने नाम कर ली है। जानिए जीत के बाद क्या बोला कपल।

एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ का फिनाले काफी दमदार रहा। गुल्लू उर्फ कुशल तंवर और कायरा अनु ने यह सीजन जीतकर 20 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली है। तकरीबन चार महीने तक चले इस सीजन में अनु और कुशल की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया। इस सीजन की थीम ‘प्यार और पैसा’ रखी गई थी। कुशल और अनु की जोड़ी ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। वो अपनी बॉन्डिंग और जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ धीरे-धीरे शो में आगे बढ़ते चले गए।

जीतने के बाद कुशल ने जताया आभार

सीजन जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कुशल ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। एक्टर ने कहा कि उनकी और अनु की जोड़ी कमाल कर रही थी। कुशल ने कहा कि वो शो जीतने के हकदार थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस खूबसूरती से साथ उन्होंने इस सीजन को संभाला,कनेक्शन बनाए, नियम फॉलो किए और अपना मजबूत रिश्ता कायम रखा, वैसा किसी दूसरे कपल के साथ देखने को नहीं मिला। जहां कुशल बहुत खुश हैं, वहीं अनु अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हैं कि वह ये शो जीत चुकी हैं।

अपनी जीत पर क्या बोलीं कायरा अनु?

कायरा अनु ने अपनी जीत के बारे में कहा कि वह अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रही हैं और अभी भी इस जीत को समझने की कोशिश कर रही हैं। कायरा ने कहा कि गु्ल्लू के साथ यह शो जीतना किसी सपने की तरह था। एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक खूबसूरत और इमोशनल सफर था जिसे जीतने की खुशी से वह फूली नहीं समा रही हैं। बता दें कि शो के ग्रैंड फिनाले में कुशल तंवर और कायरा अनु का मुकाबला योगेश और रुरु से हुआ था। कपल ने इस जोड़ी को दमदार टक्कर देते हुए Splitsvilla x6 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

सनी लियोनी और करण कुंद्रा के फेवरिट

एमटीवी के इस शो का यह सीजन सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट कर रहे थे। सीजन की शुरुआत काफी अप्रत्याशित रही थी, लेकिन फिर वक्त बीतने के साथ धीरे-धीरे कुशल और कायरा लोगों के फेवरिट बनते चले गए। सीजन के दौरान कुछ मौकों पर सनी और करण भी इस कपल की तारीफें करते नजर आए। अब यह सीजन देखने के बाद फैंस को इंतजार रहेगा कि यह कपल उन्हें किस टीवी शो या प्रोजेक्ट में नजर आएगा। टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें और शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN