Home व्यापार समाचार Petrol Diesel Price: पेट्रोल,डीजल 3-3 रुपये महंगा, UP, बिहार से लेकर बंगाल...

Petrol Diesel Price: पेट्रोल,डीजल 3-3 रुपये महंगा, UP, बिहार से लेकर बंगाल और तमिलनाडु तक क्या है दाम

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel Price statewise: कल शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियो ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये इजाफा कर दिया था। 4 साल के बाद पेट्रोल और डीजल का रेट इन कंपनियों ने बढ़ाया था। 

Petrol Diesel Price statewise: आज शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जारी कर दी हैं। कल के मुकाबले आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में 3-3 रुपये का इजाफा किया था। 4 साल के बाद पहली बार तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी ने तेल कंपनियों को कीमतों को बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर राजस्थान, तमिलनाडु और बंगाल में क्या चल रहा है रेट?

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का क्या है रेट? (Petrol Diesel price in UP)

प्रदेश की राजधानी में लखनऊ में पेट्रोल का रेट 2.82 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 97.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, डीजल का दाम इस शहर में 2.96 रुपये बढ़ने के बाद 90.82 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बिक रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 3.04 रुपये से बढ़कर 97.78 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 3.21 रुपये महंगा हो गया। जिसकी वजह से शुक्रवार से डीजल इस शहर में 91.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

बिहार में किस रेट पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल? (Petrol Diesel price in Bihar)

पटना में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 108.58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। प्रीमियम पेट्रोल इस शहर में 117.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

बंगाल में आज क्या चल रहा है पेट्रोल और डीजल का रेट? (Petrol Diesel price in Bengal)

जिन 5 राज्यों में चुनाव खत्म हुए हैं उसमें पश्चिम बंगाल भी एक था। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 3.25 रुपये बढ़ने के बाद 108.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, डीजल 3.11 रुपये बढ़ने के बाद 95.13 में बिक रहा है।

तमिलनाडु में क्या है पेट्रोल और डीजल का लेटेस्ट रेट? (Petrol Diesel price in tamilnadu)

चेन्नई में पेट्रोल का रेट 2.87 रुपये बढ़ने के बाद 103.67 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, डीजल का रेट चेन्नई में 2.86 रुपये बढ़ गया है। जिसके बाद चेन्नई में डीजल कल यानी शुक्रवार से 95.25 रुपये के स्तर पर बिक रहा है।

अन्य राज्यों में किस भाव बिक रहा पेट्रोल

बेंगलुरू में पेट्रोल का रेट 3.25 रुपये बढ़ने के बाद 106.21 रुपये, भुवनेश्वर में 3.22 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 104.19 रुपये, चंडीगढ़ में 2.97 रुपये से बढ़कर 97.27 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हैदराबाद में 3.39 रुपये से बढ़कर 110.89 रुपये के स्तर पर पेट्रोल का रेट पहुंच गया।

प्राइवेट कंपनियों ने पहले ही बढ़ा दिए पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Price News)

मार्च में नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। तब कंपनी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, 1 अप्रैल के शेल इंडिया की तरफ से पेट्रोल के रेट में 7.41 रुपये और डीजल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN