Source :- LIVE HINDUSTAN
Tecno ने 5000mAh बैटरी, AI कैमरा और प्रीमियम डिजाइन वाले Spark Go 3 की कीमत भारत में 3000 रुपए तक बढ़ गई है। अब यह बजट स्मार्टफोन नई कीमत में मिलेगा जिसके लिए यूजर्स को पहले से ज्यादा रुपए खर्च करने होंगे।
Tecno Spark Go 3 Price Increased: बजट स्मार्टफोन यूजर्स की पसंदीदा कंपनी Tecno ने अपने फोन लवर्स को झटका दिया है। कंपनी ने अपने बजट 5G स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 की कीमत में अचानक 3000 रुपए तक का इजाफा कर दिया है। इस प्राइस हाइक से काफी यूजर्स हैरान हो सकते हैं क्योंकि यह फोन अपनी कम कीमत और फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में था। Tecno Spark Go 3 में 120Hz बड़ा डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा, IP64 Rating और बिना नेटवर्क कॉलिंग फीचर और स्टाइलिश डिजाइन जैसे फीचर्स कई दिए गए हैं। जानिये फोन की नई कीमत क्या है।
Tecno Spark Go 3 की नई कीमत
Tecno Spark Go 3 की कीमत में 3000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद अब फोन के 4GB रैम + 64 GB स्टोरेज वैरिएंट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपए में बेचा जा रहा है। बता दें कि फोन को 8,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। कंपनी की तरफ से अभी तक कीमत बढ़ाने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, इमपोर्ट कास्ट, कॉम्पोनेन्ट प्राइस बढ़ने के कारण फोन की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।
Tecno Spark Go 3 है ऑलराउंडर स्मार्टफोन, जानिये कैसे
फोन में 6.74 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। बड़ी स्क्रीन होने के कारण गेमिंग और मूवी देखने का अनुभव भी बेहतर हो जाता है। कंपनी ने डिस्प्ले में बेहतर टच रिस्पॉन्स और ब्राइटनेस सपोर्ट भी दिया है, जिससे आउटडोर में इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है।
फोन की सबसे खास बात इसका मजबूत डिजाइन है। Tecno Spark Go 3 को Super Durability Drop Resistant बॉडी के साथ पेश किया गया है, जिससे यह रोजमर्रा के हल्के झटकों और गिरने पर ज्यादा सुरक्षित रह सकता है। इसके अलावा इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है, यानी फोन धूल और हल्के पानी के छींटों से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।
Tecno ने इस फोन में Make Calls Without Network जैसा खास फीचर भी दिया है। कंपनी के अनुसार कम नेटवर्क या कमजोर सिग्नल वाले इलाकों में भी सीमित दूरी तक Calling सपोर्ट मिल सकता है। यह फीचर इमरजेंसी या गांव में उपयोगी साबित हो सकता है, जहां अक्सर नेटवर्क की समस्या रहती है।
फोन में Ella AI सपोर्ट भी दिया गया है, जो यूजर्स को उनकी अपनी भाषा में स्मार्ट फीचर्स इस्तेमाल करने का अनुभव देता है। यह AI असिस्टेंट कई रोजमर्रा के काम आसान बना सकता है, जैसे Voice Commands समझना, Quick Search करना और स्मार्ट Suggestions देना। कंपनी ने इसे खासतौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, ताकि लोकल लैंग्वेज सपोर्ट के साथ फोन इस्तेमाल करना आसान लगे।
परफॉर्मेंस के लिए Tecno Spark Go 3 में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा फोन में RAM Expansion फीचर भी है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्मूद होती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


