Home टेक न्यूज़ आते ही छा जाएगा ऑलराउंड iQOO फोन, इसमें 200MP कैमरा, 100W स्पीड...

आते ही छा जाएगा ऑलराउंड iQOO फोन, इसमें 200MP कैमरा, 100W स्पीड से चार्ज होगी 8000mAh बैटरी

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

iQOO 15T स्मार्टफोन 20 मई को अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च होने के लिए तैयारी है। यह आईकू का ऑलराउंडर फोन होगा। यह पहला आईकू फोन होगा जिसमें 200 मेगापिक्सेल सेंसर मिलेगा। फोन में 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8000mAh बैटरी होगी।

iQOO का ऑलराउंडर फोन बाजार में डेब्यू करने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं iQOO 15T की। एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 मई को, ब्रांड चीन में अपने परफॉर्मेंस-फोकस्ड फ्लैगशिप फोन, iQOO 15T से पर्दा उठाएगा। लॉन्च में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में कंपनी इस डिवाइस से जुड़ी अहम जानकारियों की धीरे-धीरे कंफर्म कर रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में, कंपनी ने इसके डिस्प्ले से जुड़ी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था, और अब कंपनी ने फोन में मिलने वाली बैटरी, चार्जिंग कैपेसिटी और प्राइमरी कैमरे से जुड़ी जानकारियों की पुष्टि कर दी है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

iQOO 15T में बैटरी, चार्जिंग और कैमरा सबकुछ पावरफुल

यह सबसे पावरफुल कैमरे वाला आईकू फोन होगा। दरअसल, iQOO 15T, ब्रांड का पहला फ्लैगशिप फोन होगा, जिसमें 200-मेगापिक्सल के बड़े सेंसर वाला सुपर मेन कैमरा होगा, जो जूम करने पर भी बहुत ज्यादा डिटेल वाली तस्वीरें ले सकता है। इसमें वीवो के इमेजिंग फ्लैगशिप फोन में मिलने वाला CIPA 4.5 प्रोफेशनल-ग्रेड स्टेबलाइजेशन भी है, साथ ही इसमें कम और ज्यादा, दोनों दूरियों पर साफ तस्वीरें लेने के लिए 4x लॉसलेस जूम भी है। इसके अलावा, इसमें फुल फोकल-लेंथ पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और AI-पावर्ड इमेजिंग टूल्स जैसे फीचर्स भी हैं।

हाल की रिपोर्ट्स से पता चला है कि iQOO 15T में प्राइमरी कैमरे के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा। यह फोन ओरिजनओएस 6 पर बेस्ड एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी

अब बात करते हैं बैटरी की, तो iQOO 15T में फ्लैगशिप लाइनअप की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन में एक अल्ट्रा-स्लिम 8000mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। यह ग्लोबल डायरेक्ट ड्राइव पावर सप्लाई 2.0 को सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और चार्जिंग एक साथ करने पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। यह मजबूत और ज्यादा कैपेसिटी वाली सिंगल-सेल बैटरी पूरे दिन चलने के लिए डिजाइन की गई है, सुबह की क्लास से लेकर रात को सोने के समय तक।

फोन में स्मूद और बड़ा डिस्प्ले भी

सामने की तरफ, iQOO 15T में 6.82-इंच का 2K फ्लैट डिस्प्ले होगा, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए इसमें डाइेंसिटी 9500 मॉन्स्टर एडिशन चिपसेट लगा होगा। इसमें खुद से डेवलप की गई Q3 ई-स्पोर्ट्स चिप भी होगी, जिससे कुछ खास गेम्स में फुल-सीन रे ट्रेसिंग, सुपर 2K रिजॉल्यूशन और 2K + 144fps गेमिंग का एक्सपीरियंस मिलेगा। अभी यह साफ नहीं है कि iQOO 15T चीन के बाहर के बाजारों में लॉन्च होगा या नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN